whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28171811 readers visited
Loading...

Advertisement

खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 15-Nov-23, 06:08 PM visibility 702
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : गढ़वा उतरी वन क्षेत्र प्रशिक्षु आई एफ एस इबिन बेनी अब्राहम ने भवनाथपुर वन कार्यालय में बैठक आयोजित कर वन अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि वैसे व्यक्ति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य जो 2005 से पूर्व से वन भूमि में रह रहे हो, वन भूमि में खेती करते हो या वन भूमी पर आश्रित हो वैसे लोगो को ग्राम सभा से पारित कर वन पटा दिया जा सकता है। वन पट्टा जीवोपार्जन के लिए दिया जाता है है इसे बेच नही सकते हैं। वन पट्टा देने की पूरी प्रक्रिया विस्तार पूर्वक लोगो को समझाया। वन क्षेत्र को वन विभाग का नही समझे। ये भी सरकार का ही है और सरकार आम लोगो का है इसलिए ये वन क्षेत्र भी आपलोगों का ही है। हम लोग सिर्फ इसके देख रेख के लिए हैं।
Advertisement
इसलिए आप भी इसे अपना समझ कर नियम विरुद्ध नुकसान नही पहुचाए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसका सूचना दे उसके ऊपर कारवाई किया जाएगा। मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार, वन रक्षी दयाशंकर सिंह, ओमप्रकाश उरांव, सचित कच्छप, अभिषेक कुमार, हेमंत पांडेय, संजीत कुमार, विकाश कुमार सहित ग्रामीण एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि बुधवार को भाई बहन के बीच प्रेम का प्रतीक भैया दूज का त्यौहार प्रखंड में धूम धाम से मनाया गया।बहनों ने भाई के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन, समृद्धि के लिए व्रत रख बहनों ने घर के बाहर समूह में साफ सफाई के बाद गाय के गोबर से गोधन चक्र बनाया। इसके बाद उसमें बने आयु चक्र में गूंग भटकइया और अन्य पूजन सामग्री रख सज धज कर मूसल से गोधन कूटा।
Advertisement
इस दौरान मोहल्ले या घर की बुजुर्ग महिला की देखरेख में परम्परानुसार गोधन के 'गोधन भइया चलले अहेरिया, खिलिच बहिना दे ली आशिष, जिउसहू मोरा भइया, जिय भइया भैया दूज' आदि पारम्परिक गीत गाया गया । इसके बाद बहनों ने अपनी जीभ पर गोधन चक्र पर रखे गूंग भटकइयां के कांटे को छुआकर भाइयों के सलामती के लिए गोवर्धन भगवान से गुहार लगाई। इसके बाद घर आकर विवाहित और कुंवारी बहनों ने भाइयों की आरती उतार कर सिर पर तिलक लगाया। उनकी लंबी आयु की कामना कर मिठाऔर प्रसाद खिलाया। भाइयों ने उनकी रक्षा का संकल्प लेकर अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिया। आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बुधवार को थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने थाना स्थित आश्रम छठ घाट, सिंदुरिया छठ घाट, बाजार छठ घाट, अरसली छठ घाट सहित कई छठ घाटों का जायजा लिया।
Advertisement
उन्होंने आश्रम छठ घाट एवं सिंदुरिया नदी स्थित छठ घाट में पूजा समिति द्वारा कराए जा रहे घाट निर्माण का जायजा लेते हुए समिति को कई निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग समेत सुरक्षा के उपायों पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से छठ व्रतियों को उचित व्यवस्था दिया जाएगा। मौके पर सीआई विभूति नारायण सिंह, बुचूल चन्द्रवंशी के अलावे पूजा समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play