धुरकी : धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी केंद्र का निरीक्षण जिले के सिविल सर्जन डाॅ एनके रजक ने सोमवार को किया। इस दौरान सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डाॅ दिनेश कुमार से उन्होंने अस्पताल परिसर का विस्तृत रूप से जायजा लिया। वहीं सिविल सर्जन ने सीएचसी मे फर्स्ट फ्लोर पर बनाए गए 30 बेड का कोवीड आइशोलेशन वार्ड का भी जायजा लिया। सिविल सर्जन ने इस दौरान प्रभारी चिकित्सक को कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा की तीस बेड से अधिक भी क्षमता बढ़ाने की जरूरत पड़ी तो बनाया जाएगा। वहीं सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सक से प्रखंड के विभिन्न गांवों मे मेडिकल टीम के द्वारा कोरोना जांच के लिए सैंपल एकत्र करने के बारे मे भी विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त किया।
सिविल सर्जन ने सीएचसी धुरकी मे बनाए गए सभी तरह के विधि व्यवस्था को देखकर प्रभारी चिकित्सक के प्रति संतोष भी व्यक्त किया है।
इस दौरान चिकित्सक डाॅ विशाल माल्या, डाॅ आलोक पांडेय, नेत्र रोग चिकित्सक प्रकाश पांडेय एनआरएचएम के लेखापाल मृगेंद्र कुमार, मलेरिया विभाग के इंस्पेक्टर अरूण ठाकुर के अलावे सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।