गढ़वा : गढ़वा शहर के टंडवा मोहल्ला निवासी महिला समाजसेवी नगर परिषद अध्यक्ष पद की भावी प्रत्याशी संध्या सोनी ने छठव्रतियों के बीच आम की लकड़ी का वितरण की। मगंलवार को संध्या सोनी एवं उनके पति समाजसेवी दौलत सोने में घर घर जाकर छठ व्रत के लिए आम की लकड़ी का नि:शुल्क वितरण किया।
मौके पर संध्या सोनी ने कहा कि छठ महापर्व हिंदुओं की आस्था का महापर्व है। इस महापर्व के लिए छठव्रतियों का सहयोग करना बहुत ही सौभाग्य की बात है। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं। इसलिए छठ महापर्व के मौके पर पीपा पुल की मरम्मती, छठ घाटों की सफाई कराने के बाद अब छठव्रतियों के घर आम की लकड़ी का वितरण कर रही हैं। साथ ही शहर की सभी सड़कों पर छठ महापर्व तक धूल से बचाव के लिए लगातार पानी का छिड़काव करा रही हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा कि समाज में एक दूसरे के सहयोग से ही हर बड़ा कार्य सफल होता है। ऐसे पुनीत मौके पर सभी को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। इससे आपसी भाईचारा, प्रेम व सद्भाव बढ़ता है। मौके पर समाजसेवी दौलत सोनी, रविंद्र जायसवाल, संजय चौधरी, उमेश कश्यप, विवेक कुमार, विशाल कुमार, करण कुमार, केतन कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।