खरौंधी : खरौंधी थाना क्षेत्र के तोरेलावा पांडा नदी से अवैध रूप से बालू उठाव किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही अहले सुबह पुलिस प्रशासन ने तोरेलावा पंडा नदी से एक ट्रैक्टर पकड़ कर थाना लाकर, इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। उनके निर्देश पर के बाद धारा 118 /20 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया।
ये अवैध रूप से बालू का उठाव अहले सुबह किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल को भेजा गया। लेकिन ट्रैक्टर बालू लेकर निकल रहा था, जिसे पकड़ कर ड्राइवर से पूछताछ किया गया, उसने कुछ भी जानकारी नहीं थी तथा वह चकमा देकर फरार हो गया।