गढ़वा: गढ़वा के विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने वर्षों से बंद पड़े एवं जर्जर हो चुके टाउन हॉल के जल्द नवनिर्माण के लिए सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर आग्रह किया।
इस संबंध में उन्होंने कहा की जर्जर और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए शहर की इस धरोहर के पुनः निर्माण हेतु हर संभव प्रयास करूंगा।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में मांग किया की सचिव नगर विकास के द्वारा दिनांक 26.12.2017 को 540.00 लाख के अनुमानित लागत पर, गढ़वा शहर में बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक परिसर के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। गढ़वा नगर परिषद द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है कि भूमि की अनुपलब्धता के कारण गढ़वा टाउन हॉल के स्थान पर बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक परिसर का निर्माण कराने की स्वीकृति दी जाए।
इस प्रस्ताव के आलोक में नगर विकास विभाग के सचिव द्वारा 300.00 लाख के अनुमानित खर्च पर गढ़वा टाउन हॉल के ही स्थान पर बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। परंतु अब तक इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति लंबित है।
अपनी मांग पत्र में मंत्री श्री ठाकुर ने कहा की, क्योंकि गढ़वा एक घनी आबादी वाला शहर है, जहाँ एक उच्च स्तरीय बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक भवन परिसर की आवश्यकता है इसलिए अधिक सुविधा सम्पन्न कॉम्प्लेक्स के बहु मंजिले इमारत का निर्माण पुर्व में वर्णित राशि 540.00 लाख से ही कराना श्रेयस्कर होगा। आगे उन्होंने लिखा की संभवतः नगर परिषद ने अन्य योजनाओं में स्वीकृत राशि को डायवर्ट करने के लिए इस बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण की राशि को 300.00 लाख तक सीमित कर दिया।
जबकि गढ़वा में वृहद कॉम्प्लेक्स की आवश्यकता है।
अतः पुर्व की स्वीकृत राशि 540.00 लाख की लागत पर ही इस बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया जाए।
यह जानकरी मंत्री श्री ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी।