whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27189115
Loading...


उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत शिक्षक की ब्रेन हेमरेज से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

location_on धुरकी access_time 11-Nov-23, 04:57 PM visibility 661
Share



उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत शिक्षक की ब्रेन हेमरेज से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर


गुलाम रब्बानी check_circle
संवाददाता



धुरकी : धुरकी प्रखंड अन्तर्गत धुरकी सदर निवासी सेवानिवृत शिक्षक बृजमोहन कोरवा की मौत रांची के रिम्स अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से हो गई। मालूम हो कि उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक बृजमोहन कोरवा शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार भी माना जाता था, बृजमोहन कोरवा का निधन शिक्षकों के लिए अपूर्णीय क्षति है, जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले बाइक से पीछे बैठ कर धुरकी से नगर ऊंटारी किसी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में शारदा गांव में उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, आनन फानन में परिजन गढ़वा ले गए, जहां बेहतर इलाज के लिए चिकित्सको ने रांची रिम्स रेफर कर दिया।
जहां शनिवार को ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर घटना की खबर सुनते ही प्रखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी धनतेरस दीपावली की खुशी मातम में बदल गई । उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था ,लोग दहाड़ मार कर रो रहे थे, वह एक लोकप्रिय शिक्षक थे उनके शैक्षणिक स्तर काफी व्यापक व जनहित कारी था मृतक शिक्षक के घर जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवी समाजसेवी उनके परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बना रहे थे, आपको बता दें कोरवा बिरादरी से होते हुए भी अपने बेटे को एमबीबीएस की पढ़ाई करने में सक्षम रहे, अपने समाज के लिए प्रेरणा के श्रोत भी मानना अतीशोयक्ति नहीं होगी। शिक्षक बृजमोहन कोरबा के तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियां थी। शव शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।
उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव धुरकी में होगा। शोक प्रकट करने वालों में टूटू सिंह, मनोज कुमार सिंह, रामप्रवेश राम, युवा समाजसेवी महताब आलम, समाजसेवी मिट्ठू जायसवाल, सेवानिवृत शिक्षक सह बीडीसी कृष्ण सिंह, मुन्ना भारती, एकबाल खान, भरदुल यादव, राजकुमार यादव, मोo एजाज अहमद, रामलाल चंद्रवंशी, उमेश्वर राम, अरविंद यादव, मोo आलम कादरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play