मझिआंव :
:बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के लालगाड़ा नहर के समिप शुक्रवार के सुबह लगभग 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक सैकड़ो टेंपू, एवं कमांडर चालकों ने नगर पंचायत की ओर से बा- जबरदस्ती चलान काटने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए कृष्णा पासवान, अखिलेश रजवार सहित अन्य टेंपो चालकों ने बताया कि हम लोग गरीब व्यक्ति हैं, टेंपो चलाकर अपने बाल- बच्चों को भरण- पोषण किसी तरह से करते हैं, मझिआंव नगर पंचायत की ओर से हम टेंपू चालकों को गुरुवार को मरीज को ले जाने के क्रम में शिव मंदिर के पास नगर पंचायत की ओर से आए चार -पांच लोगों के द्वारा टेंपो को जप्त कर थाना ले जाने लगे, काफी गिड़गिड़ाने के बाद उन्होंने कहा कि बाजार में टेंपो नहीं ले जाना है ।
इधर कहां ले जा रहे हो इस पर टेंपो चालक कृष्ण ने बताया कि मैं मरीज को लेकर आया था मैं नियम विरोध काम नहीं कर रहा हूं, इस पर नगर पंचायत के कर्मियों के द्वारा एक नहीं सुनी गई और ₹500 की चालान काट दिया गया। जिसे ₹500 हमें देना पड़ा, उन्होंने यह भी बताया कि दिनभर में ₹500 की कमाई भी नहीं हुई हैऔर हम गरीब आदमी से नगर पंचायत की ओर से बा-जबरदस्ती ₹500 वसूला जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह लगभग 10 व्यक्तियों के साथ चालान काटा गया है। इसको लेकर हम लोगों के द्वारा ललगाड़ा नहर के पास अपनी मांग को लेकर सुबह के 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया ।रोड जाम नहीं किया गया। इस दौरान धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कांग्रेसी नेता प्रभात कुमार दुबे स्थल पर पहुंचकर सभी टेंपो चालकों से पूछताछ की तथा गरीबों के साथ अन्याय ना हो इस मामलों को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक से बात करने की बात कही।
इसके बाद टेंपो चालक अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इधर इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि सभी टेंपो चालक के साथ बैठक कर ही अलग-अलग टेंपो स्टैंड का स्थान चिन्हित किया गया था जिसमें ब्लॉक के समीप अंबेडकर चौक के पास मझिआंव से बरडीहा एवं कांडी जानें के लिए , एवं मझिआंव से विशुनपुरा, सहित अन्य रुट के टेंपो का स्टैंड लगाया गया था। तथा सभी टेंपो चालकों के साथ पहले बैठक की गई उनके मर्जी के अनुसार ही यह टेंपो स्टैंड तत्काल बनाया गया है ताकि बाजार में जाम से निजात मिल सके। परंतु अधिकांश टेंपो चालक इस नियम को तो पालन कर रहे हैं लेकिन कुछ टेंपो चालकों के द्वारा नियम को तोड़ते हुए बाजार तक जाने का प्रयास किए गए थे, इसी क्रम में फाइन काटा गया है और फाइन भी काटा था तो सीधे मेरे पास आते उस चलान को कैंसिल कर दिया जा सकता था मेरे द्वारा ,परंतु वे राजनीति कर रहे हैं जो नियम विरोध है।
धरना प्रदर्शन के मौके पर टेंपो चालक सुनील यादव ,अखिलेश रजवार, छोटू लाल, कृष्णा पासवान सहित सैकड़ो की संख्या में टेंपो चालक एवं कमांडर चालक शामिल थे।