मझिआंव :
प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर के द्वारा 24 नवंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर तक चलने वाला आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वारा कार्य क्रम को सफल बनाने को लेकर सभी विभाग के पदाधिकारीयों कर्मचारियों एवं सभी पंचायतों के मुखिया के साथ बैठक कर कई निर्देश दी गई।
साथ ही यह भी बताया गया कि पूर्व के निर्धारित समय जो 15 नवंबर से दिसंबर तक यह कार्यक्रम शुरू होना था ,उसके तिथि में बदलाव करते हुए 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक कर दिया गया है। इस बैठक में बीडीओ श्री भास्कर ने सभी कर्मचारियों, पदाधिकारीयों एवं पंचायत के मुखिया को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल हर हाल में सफल बनाना है ,तथा जिस विभाग से जो -जो आवेदन प्राप्त होते हैं उसे स्थल पर ही निष्पादन किया जाएगा, तथा जो जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय होगा उसे तुरंत उस आवेदन को अग्रसारित कर दिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ अधिक से अधिक संख्या में मिल सकें।
साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश मुखिया को दी कि उसे लोगों के बीच अधिक से अधिक संख्या में प्रचार प्रसार करेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी मिल सकें।चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा ।जिसमें सभी विभाग से संबंधित लाभुक आवेदन दे सकते हैं ,तथा इसका लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर बीडीओ के अलावे रेफर अस्पताल के प्रभारी डॉ: गोविंद सेठ, प्रधान लिपीक लव कुमार, पंचायत सचिव शिव शंकर ठाकुर, सुरेश सिंह मुकेश कुमार पांडेय, परमानंद प्रसाद,अंचल नाजिर जितेंद्र कुमार सिंह,कनीय
अभियंता अनिल कुमार चौधरी,सिराज अहमद, सतेंद्र ठाकुर,मुखिया शंभु पासवान, सहित रोजगार सेवक , मुखिया एवं कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित थे।