मेराल :
शुक्रवार को मेराल में बर्तन सहित आभूषणों की खरीदारी के लिए धनतेरस के अवसर पर लोगों की भीड़ उमड़ी। बर्तन एवं आभूषण खरीदने वालों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक देखी गई। धनतेरस को लेकर मेराल बस स्टैंड,तथा स्टेशन रोड में सुबह से ही दुकानों को सजाया गया था। परंपरा के अनुसार धनतेरस के शुभ अवसर पर लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी की। दुकानदार तालो सोनी, युगल सोनी, सरजू सोनी,तजमुल अंसारी,नूरमोहम्मद अंसारी आदि ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर घरेलू उपयोग के बर्तनों के साथ-साथ चांदी के सिक्कों की खरीदारी लोगों द्वारा की गई। लेकिन विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष की बिक्री सामान्य रही। बर्तन खरीदने के लिए महिलाओं में अत्यधिक उत्साह देखी गई जिन्होंने स्टील, पीतल,एवं तांबे से बनी बर्तनों की खरीदारी की।
धनतेरस के दिन लोगों ने अल्युमिनियम से बनी बर्तनों को खरीदने से परहेज किया। बिक्री चाहे जो भी हो लेकिन रंग-बिरंगे बर्तनों सजी दुकाने देखने में काफी खूबसूरत लग रही थी।