बंशीधर नगर :-प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायतों को यक्ष्मा मुक्त पंचायत बनाने को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया.
बैठक में पूर्व में किये गये कार्यो की समीक्षा किया गया.जिला से आये एसडीपीएस जितेन्द्र कुमार ने यक्ष्मा रोग होने के कारण,उसके लक्षण,उपचार व बचाव से सम्बंधित जानकारी विस्तार से दिया.उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को यक्ष्मा से पीड़ित पाये जाने पर मुफ्त इलाज के साथ साथ पोषण के लिये 500 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है.उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में 1000 व्यक्तियों में से 50 व्यक्तियों का यक्ष्मा जांच करने का विभाग द्वारा मापदंड निर्धारित किया गया है.बैठक में आगे की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में पंचायतों में शिविर लगाकर यक्ष्मा जांच करने,यक्ष्मा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने तथा व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया.उपाधीक्षक डॉ गोखुल प्रसाद ने कहा कि यक्ष्मा से पीड़ित रोगियों का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवा उपलब्ध है.जिसका लगातर छह माह तक सेवन करने से यक्ष्मा मुक्त हो सकते है.बैठक में प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी,प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक अनिल कुमार,अनुमंडलीय अस्पताल के प्रधान लिपिक राजेश कुमार,ट्रॉमा सेंटर के लिपिक विपेश राज तमांग,एस एस टी सुनील कुमार,एसटीएल एस अनिमेष राज,डीपीपी नुरुल्लाह अंसारी,अशफाक अहमद,अनुरंजन कुमार पांडेय,विजय पाठक,पर्यवेक्षिका शोभा कुमारी,प्रखंड लेखा प्रबन्धक करुणा कुमारी,उपेन्द्र कुमार,मंदिश यादव,इरफान अंसारी,मुखिया मनोज कुमार ठाकुर,अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.