भवनाथपुर : प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को धनतेरस के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस के अवसर पर करीब करोड़ रूपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है।
खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा भीड़ हीरो बाईक एजेंसी तथा टीवीएस ऐजेंसी बजाज हौंडा एजेंसी की में देखने को मिली। पिछले साल के मुकाबले इस बार का धनतेरस का बाजार अच्छा रहा। सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखी गई। दोपहर होते-होते बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। देर रात तक लोगों ने खरीदारी की। धनतेरस के मौके पर लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाईल, सोना व चांदी के आभूषण, सिक्का, गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा तथा विभिन्न प्रकार के बर्तन समेत अन्य सामान की जमकर खरीदारी की।
सोने चांदी की दुकानों में तो कम लेकिन हीरो व टीवीएस बाईक ऐजेंसी में ग्राहकों की भीड़ के कारण पैर रखने की जगह नही थी। धनतेरस पर खासकर महिलाओं ने झाड़ू ,नमक ,व धनिया से शुभ शुरुवात करते हुए स्टील के बर्तनों की खरीदारी की। डिनर सेट, ग्लास सेट, डिजाइनदार थालियां, कप सेट, बाल्टी, पूजा की थाली, थर्मस आदि की ज्यादा डिमांड रही। लोगों की भीड़ के कारण सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल था। आभूषण दुकानदारों ने बताया कि मिला जुलाकर इस बार इस बार धनतेरस के मौके पर बाजार में अच्छा खासा कारोबार हुआ।