बंशीधर नगर : - जेएसएलपीएस के तत्वावधान में प्रखंड के पिण्डरिया ग्राम में बाल विवाह, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा समाप्त करने को लेकर एसआरपी वाजदा ख़ातून के नेतृत्व में महिला स्वयं सहायता समूह के महिलाओं द्वारा पिण्डरिया स्कूल से लेकर रेलवे लाइन तक जागरूकता रैली निकाला गया.
रैली में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं -ज्ञान का दीपक जलाना है- बाल विवाह को मिटाना है. बाल विवाह कुप्रथा है- बेटी के लिए बिपदा है. बेटी को पढ़ने दो- बाल विवाह का रहने दो, आओ मिलकर बढ़ाए कदम- बाल विवाह को मिटाए हम ,सहित अन्य नारे लगा रहीं थी.इस अवसर पर एसआरपी वाजदा ख़ातून ने कहा कि बच्चों के अधिकार को सुनिश्चित करने में सभी का सहयोग होना चाहिये.यदि उसे अधिकार से वंचित करते हैं तो बच्चों का विकास नही हो पायेगा.उन्होंने कहा कि भागीदारी में सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिये नहीं तो बच्चों के भविष्य के साथ-साथ देश भी अंधकार में चला जायेगा. उन्होंने कहा कि 18 साल से कम उम्र में कोई भी दीदी एवं भैया अपने बच्चों का शादी नहीं करें. कम उम्र में शादी करने पर कानूनी कार्रवाई किया जायेगा.कार्यक्रम के अंत मे एसआरपी वाजदा ख़ातून द्वारा बाल हिंसा और बाल विवाह को लेकर शपथ भी दिलाया गया. मौके पर ग्राम संगठन अध्यक्ष जुलेखा बीवी,सचिव चिंता देवी,सीआरपीईपी शशि,सेतु दीदी प्रभा देवी,बीएपी रंजीता साव,जाबिर अंसारी,योगेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी सेविका सहित महिला स्वंय सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं.