whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207063
Loading...


पंच तत्वों का प्रतीक है मिट्टी का दीपक : प्रिंस

location_on कांडी access_time 09-Nov-23, 03:17 PM visibility 655
Share



पंच तत्वों का प्रतीक है मिट्टी का दीपक : प्रिंस


मुरारी पासवान check_circle
संवाददाता



कांडी : दीपावली महापर्व व धनतेरस को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के कांडी मुख्य बाजार साहित ग्रामीण इलाकों में लोग जोरो की खरीदारी में लगे हुए हैं। वैसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री प्रिंस कुमार सिंह ने लोगों अपील किया है की वे दीपावली पर्व पर बाजार से चाइनीज वस्तुओं को न खरीदें। इनकी जगह स्वदेशी वस्तुओं की खरीद को प्राथमिकता दें। चाइनीज लाइटों और दीयों की जगह मिट्टी के दीप जलाकर दिवाली मनाएं। इससे देश को आर्थिक नुकसान भी नहीं होगा और अपनी संस्कृति के अनुरूप उत्सव मनाया जा सकेगा। दीप की जगमगाती रोशनी के सामने कृत्रिम साज सज्जा के समान फीके है। मिट्टी का दीप हमें हमारे भारतीय संस्कृति से जोड़े रखता है।
प्रिंस ने कहा है कि अपने हाथों से दीपक बना कर रोशनी का पर्व दीपावली का आमतौर पर बड़ी उत्सुकता से इंतजार करने वाले कुम्हार भाई बहन दीपक की जगह बिजली से जगमगाने वाले झालरों और बल्बों के बढ़ते वर्चस्व से खुद को आर्थिक रूप पीछे और कमजोर सा महसूस करते हैं। दिवाली पर उनकी मेहनत, लग्न और कला को सम्मान देना हमारा फर्ज है। ऐसे में पुरे प्रखण्ड वासियों से आग्रह होगा कि दिपावली पर मिट्टी के दीये का प्रयोग कर आत्मनिर्भर समाज की परिकल्पना को चरितार्थ करें। मिट्टी से जुड़ी हर चीज की जरूरत हम सबको है। मिट्टी का दिया पंच तत्व का प्रतीक है, इसे मिट्टी को पानी में गला कर बनाते हैं जो भूमि तत्व और जल तत्व का प्रतीक है, उसे बनाकर धूप और हवा से सुखाया जाता है जो आकाश तत्व और वायु तत्व के प्रतीक हैं फिर आग में तपाकर बनाया जाता है।
दूसरी ओर ये यह ईको फ्रेंडली भी है। इसलिए दिवाली जैसे महापर्व पर पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ाते हुए मिट्टी के दिये का प्रयोग अवश्य करें, ताकि इस रोजगार से जुड़े लोगों का रोजगार और मनोबल दोनों बढ़े। प्रिंस ने कहा कि दीपावली पर्व पर बाजार में चाइनीज वस्तुओं की भरमार है, आकर्षक और सस्ती वस्तुओं के चक्कर में आकर लोग चाइनीज वस्तुओं की खरीद करते हैं। इसके चलते अपने देश का पैसा दूसरे देश में जाता है। ऐसे में देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। उन्होंने लोगों से अपील किया है की दीपावली पर्व पर चाइनीज झालर, बल्ब और अन्य सामान न खरीदे। स्वदेशी वस्तुओं की ही खरीद करें। इससे दिवाली के कारोबार से जुड़े गरीब परिवारों की भी मदद हो जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play