गढ़वा : एनएचएम संघ गढ़वा की ओर से बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर धरना प्रदर्शन किया गया । उसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डा.संतोष कुमार मिश्र ने किया। धरना प्रदर्शन में जिले के सभी एनएचएम कर्मी शामिल थे।
एनएचएम कर्मियों ने कहा कि मानदेय में सातवें वेतन आयोग के विरुद्ध सरकार द्वारा दी गई 15 प्रतिशत की वृद्धि पर असंवैधानिक तरीके से रोक लगाते हुए उसे वसूल करने का जो निर्देश दिया गया है, इससे सभी एनएचएम कर्मी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि इसे लेकर राज्यस्तरीय संगठन के मार्गदर्शन में वे लोग आंदोलन करने को तैयार हैं। मानदेय में कटौती के आदेश को वापस नहीं लिया गया तो झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर किया जाएगा।
मौके पर डा.भरत भूषण, डा. गौरव विक्रम, प्रदीप पाठक, प्रेममणि सुधांशु, संगीता कुमारी, शोभा कुमारी, संतोष कश्यप आदि उपस्थित थे।