गढ़वा : एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर रंका थाना क्षेत्र के गुलेरिया ढोढ़ा में बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों में चिनियां थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी मजनूं कोरवा पिता सुशील कोरवा एवं उसी गांव के साजन सिंह पिता रामनाथ सिंह शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार मजनूं कोरवा एवं साजन सिंह एकही मोटरसाइकिल से अपने गांव से भवनाथपुर जा रहे थे। इस दौरान गुलेरिया ढोढ़ा के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को रंका सीएचसी ले जाया गया। इनमें मजनूं कोरवा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर किया था।
लेकिन सदर अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अच्छे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि साजन सिंह का रंका सीएचसी में इलाज चल रहा है।