whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27204445
Loading...


विकास विरोधी लोग चाहे जितनी ताकत लगा लें, अवरूद्ध नहीं होगा गढ़वा का विकास: मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 07-Nov-23, 05:55 PM visibility 658
Share



विकास विरोधी लोग चाहे जितनी ताकत लगा लें, अवरूद्ध नहीं होगा गढ़वा का विकास: मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर वासियों को दिवाली का बेहतर तोहफा मिला है। पूरे शहरी क्षेत्र में तीन करोड़ 74 लाख 91 हजार 530 रूपये की लागत से 43 कच्ची सड़कों का पक्का निर्माण किया जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा शहर का सर्वे कराने के बाद यह बात सामने आयी कि पूरे राज्य भर में गढ़वा ही एकमात्र ऐसा शहर हैं जहां सबसे अधिक कच्ची सड़कें मौजूद हैं। इस रिपोर्ट के सामने आते ही उन्होंने तत्काल शहर की सभी कच्ची सड़कों का पक्कीकरण कराने का निर्णय लिया।
इसके पहले चरण में पूर्व में 54 कच्ची सड़कों का पक्कीकरण की स्वीकृति प्रदान करायी गई थी, जिसका कार्य प्रारंभ है। अब 43 अन्य कच्ची सड़कों का पक्का निर्माण कराने की स्वीकृति सरकार ने प्रदान कर दी है। मंत्री ने बताया कि गढ़वा में अब एक भी कच्ची सड़क देखने को नहीं मिलेगा। जहां नई कॉलोनी बसी है या बस रही है सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में ही कच्ची सड़क बच गई है। अगले चरण में उन सब का भी पक्का निर्माण कराया जाएगा। गढ़वा शहर अब पूरी तरह से कच्ची सड़क मुक्त हो गया है। यह गढ़वा वासियों के लिए दिवाली का अमूल्य तोहफा है। अब शहर में लगभग 160 कच्ची सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वा के विकास कार्य में लगातार विकास विरोधियों द्वारा टांग अड़ाया जा रहा है।
फिर भी वे अपने एक सूत्री अभियान संपूर्ण गढ़वा का विकास करने में पूर्ण मनोयोग से लगे हुए हैं। इस कार्य में गढ़वा वासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। विकास विरोधी लोग चाहे जितनी भी ताकत लगा लें, उनके रहते गढ़वा का विकास कभी अवरूद्ध नहीं होगा। बल्कि विकास के पथ पर गढ़वा और तेजी से आगे बढ़ता रहेगा। चाहे शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र आज पूरी तरह से सभी क्षेत्रों में गढ़वा की तस्वीर बदल गई है। गढ़वा वासियों ने परिवर्तन चाहा और 2019 में परिवर्तन कर भी दिया। अब लोगों के परिवर्तन की उम्मीद पूरी तरह से पूर्ण हो रही है। वे लगातार गढ़वा वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। यहां के लोगों का इसी तरह से प्यार एवं आशीर्वाद मिलता रहा तो गढ़वा विकास की नई बुलंदी को छुयेगा।
इन सड़कों का किया जाएगा निर्माण मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि 43 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है इनमें वार्ड सात में देव कुमार के घर से दिलीप केशरी के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण, एनएच 75 सरसतिया पुल (जोड़ा पुल) आदर्श होटल से मटकोड़वा स्थान होते हुए जरासंध भवन तक, वार्ड 11 में प्रमोद तिवारी के मकान से नागवंती कुंज होते हुए एंगलेश सिंह के घर तक, कुश सिंह के मकान से भुनेश्वर सिंह के घर तक, छोटे लाल तापी के घर से हरिनाथ सिंह व दिवाकर तिवारी के घर तक, चिनिया रोड शिव मंदिर पीसीसी पथ से दिनेश्वर सिंह, अभिमन्यु सिंह के घर तक, मुन्ना तिवारी के घर से आनंद तिवारी, कमलेश तिवारी एवं रामनाथ तिवारी के घर तक, विनोद सिंह के घर से सरयू दुबे के घर से विनय तिवारी के घर होते हुए अनुज चौबे के घर तक, शैलेश सिन्हा के घर से रामाशीष तिवारी के घर तक, गढ़वा-चिनिया मेन रोड से रमेश सिन्हा के घर तक, गोविंद पांडेय के घर से राजा जनक तिवारी के घर होते हुए ब्रह्मस्थान तक, कृष्णा बैठा के घर से बीरबल राम के घर तक, वार्ड 14 में धनंजय सिंह के घर से सतेन्द्र तिवारी के घर तक, संतोष तिवारी के घर से अभय द्विवेदी, पीएचईडी चहारदीवारी, राजू राम के घर होते हुए विजय तिवारी के घर तक, अजय महतो के घर से भिखारी महतो के घर तक, ममता के घर से दामोदर प्रसाद के घर होते हुए प्रेम राम के घर तक, पीएचईडी चहारदीवारी से नागेश्वर भुईयां के घर तक, रवीन्द्र के घर से राधेकृष्ण के जमीन तक, वार्ड 18 में गोपाल सोनी के घर से मनोज मेहता के घर होते हुए ब्रह्म कुआ तक, वार्ड 14 में विश्वनाथ राम के घर (छठ घाट) से कामेश्वर राम के घर तक, सहिजना शिव मंदिर से अनिल सिन्हा एवं अजीत सिन्हा के घर तक, सहिजना अनिल सिंह के घर से उमेश सहाय के घर तक, वार्ड 18 में प्रदीप दास के घर से काशीनाथ केशरी के घर तक सहित 43 पीसीसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play