बंशीधर नगर :
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस निरीक्षक व अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग को लेकर बैठक किया गया।
एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग को लेकर बैठक किया। बैठक में पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आगामी धनतेरस , दीपावली, छठ पूजा महापर्व को लेकर सभी थाना प्रभारी को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है। बैठक में अपराध नियंत्रण, अनुसंधान नियंत्रण, पोक्सो एक्ट के संबंधित और 5 साल से पहले के पुराने कांड को निष्पादन करने आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने सभी थाना प्रभारीयों को अपने-अपने क्षेत्र में धनतेरस, दीपावली को देखते हुए रात्रि गस्ती बढ़ाने, शराब बनाने वाले व शराब पीकर बेवजह घुमने और जुआ खेलने व खेलाने वालो पर प्रशासन विशेष नजर रहेगी। जिससे किसी प्रकार की घटनाएं नहीं घट सके व उसे रोका जा सके।बैठक में नगर उंटारी पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार , नगर उंटारी थाना प्रभार प्रभारी कुमार विक्रम सिंह, महिला थाना प्रभारी पिंकी कुमारी साव , धुरकी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि , रमुना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा , बिशनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा, भवनाथपुर थाना प्रभारी कामेश्वर उपाध्याय, केतार थाना कमलेश महतो, खरौंधी थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया तथा हरिहरपुर ओपी थाना प्रभारी कुंदन कुमार, कार्यालय के साक्षर आरक्षी अमित ओझा तथा राजेश कुमार मौजूद थे।