whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27198519
Loading...


विधायक शाही ने धुरकी प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न योजना का किया शिलान्यास

location_on धुरकी access_time 06-Nov-23, 05:55 PM visibility 661
Share



विधायक शाही ने  धुरकी प्रखंड क्षेत्र में  विभिन्न    योजना का किया शिलान्यास


गुलाम रब्बानी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : धुरकी: भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक भानु प्रताप शाही ने धुरकी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कई योजनाओं का शिलान्यास रविवार को वृद्ध ग्रामीणों के हाथों कराया है । ,जिसमे खुटिया चौराहा से परासपानी खुर्द तक सड़क निर्माण जिसकी लंबाई 9.1 किलोमीटर प्राक्कलित राशि 5.46 करोड़, तथा खुटिया पंचायत में जल नल योजना जिसमे 1380 मकानों में कनेक्शन मिलेगी जिसकी लागत लगभग 5 करोड़ रुपए है एवम शिवरी से केतमा होते हुए भंडार तक सड़क निर्माण जिसकी लंबाई 6.1 किलोमीटर प्राक्कलित राशि 5.01करोड़ तथा केतमा मुख्य बस्ती में नाला में पुल निर्माण जिसकी लंबाई 18.75 मीटर प्राक्कलित राशि 1.13 करोड़ और पनघटवा से मिरचैया तक सड़क योजना जिसका लंबाई 6.7 किलोमीटर प्राक्कलित राशि 3.99 करोड़ रूपये का निर्माण किया जायेगा वही विधायक ने संबोधित करते हुए कहा की सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो गया था की यहां के लोगो को मांग पर हमने इस सड़क को बनवाने के लिए लगातार प्रयास किया और आज इस सड़क बनवाने के लिए शिलान्यास किया जा रहा है,विधायक ने कहा की सड़क हमारा विकास का आइना है विकास का पहचान सड़क होता है उन्होंने कहा की इस इलाके के पूर्वजों ने बहुत कष्ट काटा है,हमसे पहले भी कई विधायक पूर्व में बने थे लेकिन धुरकी प्रखंड में सड़क नही था जब मैंने विधायक बना तो आज सड़क प्रत्येक गांव और टोला में बनवाने का काम किया हूं, उन्होंने कहा की मैं अपने क्षेत्र के गांव में खाली हाथ नहीं जाता हूं मैं तभी जाता हूं जब वहां की जनता का मूलभूत समस्या का समाधान करता हूं तब मैं उस गांव में जाता हूं वही विधायक ने कहा की आज चंपाकल पीटते और कुआं से पानी निकालते लोग बर्बाद हो गया लेकिन आज तक किसी ने गरीब का चिंता नहीं किया ताकि गरीब को शुद्ध और साफ पानी कैसे मिले लेकिन देश का प्रधानमंत्री जल नल योजना के माध्यम से प्रत्येक गांव में शुद्ध पानी देने का काम कर रहे है इस दौरान अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप जयसवाल, बंशीधर नगर विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश केशरी, धुरकी विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव,रामप्रवेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन गुप्ता, भाजपा पुर्व महामंत्री इंद्रमनी जयसवाल, भाजपा नेता रामप्रवेश यादव, शशि कमलापुरी, मंगल यादव,मनोज कुमार सिंह, हरिनारायण यादव,रामविशुन राम सहित अन्य लोग मौजूद थे




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play