मझिआंव :
मझिआंव एवं बरडीहा एवं कांडी प्रखंड के सभी स्कूल वर्ग 1 से 8 तक के सभी छात्र -छात्राओं को सप्ताह में एक दिन बुधवार को मड़ुआ आटा का हलवा दिया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता ने बताया कि शिक्षा विभाग के निदेशक किरण कुमार पासी के निर्देशानुसार 11 अक्टूबर से एमडीएम के अतिरिक्त सप्ताह में एक दिन बुधवार को रागी अर्थात मडुवा का आटा का हलवा या उसका लड्डू देने का निर्देश दिया गया है।
उधर डीएससी ने पुरे जिले में निर्देश दिया गया है।जिसका निर्देश का पालन किये जाने की बात बताई है।जिसके लिए सभी विद्यालयों के पोर्टल पर 253दिनों के राशी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा भेज दी गई है।
परंतु बीईईओ ने दुसरी तरफ यह भी बताया कि बहुत से स्कूलों के शिक्षकों के द्वारा बीआरसी कार्यालय में फोन कर यह सूचना दी जा रही है कि अभी तक यह योजना को शुरू इसलिए नही किया गया है क्योंकि मड़ुआ का आटा पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। जैसे ही आटा उपलब्ध होगा बच्चों को इसका लाभ देने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक यह कार्य किसी भी स्कूल में शुरू होने की सूचना नहीं मिली है।