whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192577
Loading...


जनप्रतिनिधि को धमकी देना बंद करें भानु, ये रघुवर राज नहीं, जनता की सरकार है : धीरज

location_on गढ़वा access_time 05-Nov-23, 06:39 PM visibility 653
Share



जनप्रतिनिधि को धमकी देना बंद करें भानु, ये रघुवर राज नहीं, जनता की सरकार है : धीरज


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही जनता के चुने हुए किसी भी जनप्रतिनिधि या आम आदमी किसी को भी डराना, धमकाना बंद करें। वे यह नहीं भूलें कि यह रघुवर राज नहीं, बल्कि झारखंड की जनता की चुनी हुई हेमंत सोरेन की सरकार है। सच सामने आने पर भानु तिलमिला रहे हैं। यदि वे अपनी गुंडागर्दी की हरकतों से बाज नहीं आएंगे तो झामुमो उनकी ईंट से बजा देगा। उन्हें अपना क्षेत्र छोड़कर भी भागना पड़ेगा। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजन शर्मा को विधायक भानु प्रताप शाही के इशारे पर धमकी दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। श्री दुबे ने कहा कि भवनाथपुर जिपस रंजनी शर्मा ने जनता के बीच विकास कार्यों की सच्चाई रखी तो भानू पुरी तरह से तिलमिला उठे।
वे अपने गुर्गों से सच्चाई को दबाने के लिए धमकी दिला रहे हैं। झामुमो इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगा। श्री दुबे ने कहा कि क्षेत्र का विकास गुंडागर्दी करने एवं दूसरे के कार्यों का खुद श्रेय लेने से नहीं होता है। बल्कि विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने से होता है। विधायक भानु अपनी नाकामी को छुपाने के लिए जनता की चुनी हुई जनप्रतिनिधि को धमकी दे रहे हैं। ये तानाशाही नहीं चलेगी। जनता अच्छी तरह से जानती है कि क्षेत्र के विकास के लिए वे क्या कर रहे हैं। झामुमो पूरे क्षेत्र में घूम-घूम कर भानु के ऐसे कारनामों को उजागर करेगा। उन्होंने कहा कि पूरे जिले की जनता इस बात को जानती है कि हेमंत सरकार में पूरे राज्य का हर क्षेत्र में बेहतर विकास कर रही है।
रघुवर राज की तरह सिर्फ हवाबाजी नहीं हो रहा है। श्री दुबे ने कहा के भविष्य में यदि डराने, धमकाने की घटना की पुनरावृत्ति होती है तो गढ़वा जिले की जनता सड़क पर उतरकर ऐसे लोगों को क्षेत्र से खदेड़ने का काम करेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play