whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27211463
Loading...


पीएचइडी विभाग लापरवाह, पाइप से रिस कर प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है हजारों लीटर पीने का पानी

location_on गढ़वा access_time 31-Aug-20, 04:45 PM visibility 679
Share



पीएचइडी विभाग लापरवाह, पाइप से रिस कर प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है हजारों लीटर पीने का पानी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद वार्ड नंबर 10 मेन रोड में डा. आर गुप्ता मेडिकल हाल से थोड़ा आगे महीनों से प्रतिदिन हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है, बावजूद इसके ना तो बर्बाद हो रहे इस पानी को रोकने के प्रति पीएचइडी विभाग गंभीर है और ना ही वार्ड पार्षद को ही इसकी चिंता है। लिहाजा सड़क भी बर्बाद हो रहा है तथा आसपास के दुकानदारों के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिला मुख्यालय गढ़वा में गर्मी आते ही नगर परिषद के इलाके में पानी का भारी किल्लत हो जाता है। पानी की कमी इतनी हद तक बढ़ जाता है कि गर्मी के दिनों में पानी के लिए आपस में लड़ाई - झगड़ा की भी नौबत आ आ जाती है। लेकिन आज वार्ड नंबर 10 मेन रोड में हजारों लीटर सप्लाई का पानी सड़क पर बेकार बह रहा है इसे देखने वाला कोई नहीं है।
शायद समय रहते पीएचइडी विभाग या स्थानीय वार्ड पार्षद सक्रिय होते तो कई महीनों से जो हजारों हजार लीटर पानी बह रहा है, शायद बच सकता था। लेकिन सवाल यह है कि यह पानी कब तक सड़क पर बहना बंद होगा यह से बताने वाला कोई नहीं है? आसपास के दुकानदारों को कहना है कि पानी के बहने से दुकान में कस्टमर आने से हिचकिचाते हैं। हम लोगों के रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का माने तो इस संबंध में उक्त लोगों ने वार्ड पार्षद से कितनी बार शिकायत की लेकिन इस समस्या का हल आज तक नहीं निकल पाया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play