whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24575259
Loading...


गरीब, आदिवासी, शोषित, पीड़ित एवं वंचितों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है हेमंत सरकार : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 03-Nov-23, 05:22 PM visibility 647
Share



गरीब, आदिवासी, शोषित, पीड़ित एवं वंचितों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है हेमंत सरकार : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत हासनदाग के एक दर्जन से अधिक लोग भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। शुक्रवार को सभी कार्यकर्ताओं ने मनोज कुमार दुबे उर्फ बबलू दुबे के नेतृत्व में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के रांची स्थित आवास पर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर झामुमो में शामिल किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, आदिवासी, शोषित, पीड़ित एवं वंचितों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज मेराल के हासनदाग से कई लोग भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए हैं।
पार्टी में शामिल होने वालों का अभिनंदन करते हुए मंत्री ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नये लोग काफी उर्जावान हैं। इनसे पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग क्षेत्र में जनता के बीच जाकर हेमंत सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें एवं इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके यह भी सुनिश्चित करें। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से बबलू दुबे, सुदर्शन विश्वकर्मा, बुद्धदेव चौधरी, राजेंद्र चौधरी, मुकेश ठाकुर आदि का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, मदनी खान आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
एसडीएम के आदेश पर रंका मोड़ पर अवैध गैस गोदाम सील

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 09:25 PM

#4
संकुल स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार सह मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 12-Jul-25, 08:49 AM

#5
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM


Latest News

संकुल स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार सह मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 12-Jul-25, 08:49 AM

ज़रूरतमंद की मदद में फिर चमका टीम दिल का दौलत का नाम: रक्तवीर नागेंद्र सोनी ने बचाई महिला की जान

location_on गढ़वा
access_time 08-Jul-25, 08:49 PM

मोहर्रम पर्व पर सौहार्द का संदेश: संरक्षक मोहम्मद महफूज कुरैशी को पगड़ी बांधकर किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 08-Jul-25, 08:43 PM

कॉफ़ी विद एसडीएम में इस सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि होंगे मेहमान

location_on गढ़वा
access_time 08-Jul-25, 08:53 AM

बारिश ने रोका मनरेगा का काम, डंडई के सैकड़ों मजदूरों पर टूटा रोज़गार संकट

location_on गढ़वा
access_time 07-Jul-25, 06:46 PM

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई, उनकी स्मृति में किया वृक्षारोपण

location_on गढ़वा
access_time 06-Jul-25, 06:28 PM

डायन बताकर हत्या मामले में तीन दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा

location_on गढ़वा
access_time 05-Jul-25, 09:07 PM

अति महत्वाकांक्षी योजनाओं पर ध्यान दें सांसद : धीरज दुबे

location_on गढ़वा
access_time 05-Jul-25, 09:03 PM

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का गढ़वा दौरा, सदस्यता अभियान की समीक्षा और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-Jul-25, 08:56 PM

भंडरिया ने बरडीहा को और चिनिया ने भवनाथपुर को हराकर बना 'लिटिल चैंपियन'

location_on गढ़वा
access_time 05-Jul-25, 08:52 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play