whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27165330
Loading...


क्षेत्र की विकास का आईना होता है सड़क : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 01-Nov-23, 05:29 PM visibility 664
Share



क्षेत्र की विकास का आईना होता है सड़क : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में करीब 20 करोड़ रूपये की लागत से दो सड़कों का निर्माण किया जाएगा। झारखंड सरकार पथ निर्माण विभाग ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत करीब 50 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पथ प्रमंडल गढ़वा के तहत तिलदाग मोड़ से अटौला मोड़ तक 23.42 किलोमीटर लंबी सड़क की राईडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य किया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ 70 लाख 64 हजार 100 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जबकि पथ प्रमंडल गढ़वा के चैनपुर-रमकंडा पथ के 13वें किलोमीटर से 26.71 किलोमीटर तक कुल 13.71 किलोमीटर लंबी सड़क के राईडिंग क्वालिटी में सुधार किया जाएगा।
इसके लिए नौ करोड़ 25 लाख 79 हजार 600 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि इन सड़कों की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी। इसके बेहतर निर्माण की अति आवश्यकता थी। अब इन सड़कों का बेहतर निर्माण कार्य हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इन सड़कों का उपयोग मिनी बाईपास के रूप में किया जाता है। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गढ़वा का कोई भी क्षेत्र बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से वंचित नहीं रहेगा। किसी भी क्षेत्र की विकास का आईना सड़क ही होता है। यदि लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा न मिले तो विकास कार्य पूर्ण नहीं समझा जाएगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद विषम परिस्थितियों में भी गढ़वा सहित पूरे राज्य का काफी तेजी से विकास हो रहा है। पूरे राज्य में आधारभूत संरचनाओं में आमूलचुल परिवर्तन हुआ है। मंत्री ने कहा कि विकास कार्य करने के लिए किसी भी जनप्रतिनिधि को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ समर्पित होकर कार्य करना पड़ता है। सिर्फ लच्छेदार बातों से जनता को बेवकूफ बनाने से विकास कार्य नहीं होता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play