गढ़वा : बनवारी साहू महाविद्यालय लातेहार के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफ़ेसर विनोद कुमार के निधन पर संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ के नीलांबर पितांबर विश्वविद्यालय इकाई की ओर से महासंघ के विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय की अध्यक्षता में राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा में शोक सभा आयोजित किया गया।
शोक सभा में प्रोफेसर विनोद कुमार की गत रात्रि हार्ट अटैक से हुई मौत पर उपस्थित महासंघ के सदस्यों ने गहरा शोक जताया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया की ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मृतक प्रोफ़ेसर विनोद कुमार के परिजनों को दुख की इस घड़ी में सहारा देने के लिए ईश्वर से कामना भी किया गया।
शोक सभा में संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ के विश्वविद्यालय इकाई के महासचिव तथा गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ अरुण सिंह, गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय की मालती सिंह, संजिता सिंह, सूरत पांडे डिग्री महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर निकलेश कुमार चौबे, भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विरेंद्र कुमार पांडे, राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर भारत कुमार उपाध्याय, मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय केसरी, समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर अरविंद कुमार गुप्ता, प्रोफेसर धीरेंद्र कुमार मिश्रा, बीएसएम महाविद्यालय भवनाथपुर के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वेद प्रकाश पांडे सहित संबद्ध महाविद्यालय महासंघ के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।