whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166431 readers visited
Loading...

Advertisement

खबर श्री वंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 31-Oct-23, 06:18 PM visibility 729
Share



खबर श्री वंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : - नगर ऊंटरी अंचल में नव पदस्थापित अंचलाधिकारी सुनील कुमार प्रभार ग्रहण करने के बाद अपने पत्नी के साथ मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर में विराजमान भगवान श्री राधा - कृष्ण के दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान मंदिर के विद्वान आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कराया गया। इस दौरान नए अंचलाधिकारी ने अपने पत्नी के साथ श्री बंशीधर राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना किया तथा मंगल आरती उतार कर मनवांछित फल की कामना की एवं नगर ऊंटरी क्षेत्र में अमन चैन की शांति और खुशहाली का प्रार्थना किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर का परिक्रमा भी लगाया। इस दौरान मंदिर के आचार्य सत्यनारायण मिश्र द्वारा मंदिर के पुराने इतिहास के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया।
Advertisement
वही पूजा अर्चना के पश्चात आचार्य सत्यनारायण मिश्र एवं वार्ड पार्षद नीरज कुमार के द्वारा नए अंचलाधिकारी सुनील कुमार को भगवान श्री बंशीधर राधा-कृष्ण की तस्वीर एवं मंदिर के इतिहास की लिखी किताब देकर सम्मानित किया गया। दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवपदस्थापित अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि नगर ऊंटरी में कमान संभालने के बाद पहली बार श्री बंशीधर भगवान राधा-कृष्ण का दर्शन एवं पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज यहां दर्शन करने के बाद मैं धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राधा कृष्ण की 32 मन शुद्ध सोने की प्रतिमा अलौकिक है, ऐसे सुंदर और मनमोहिनी प्रतिमा पूरे विश्व में आज तक मैं नहीं देखा।
Advertisement
यहां दर्शन के बाद अपने आप में एक अलग अनुभूति मिल रही है। सुनील कुमार ने कहा कि नगर ऊंटरी क्षेत्र वासियों की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। जिन लोगों को अपनी समस्या का समाधान करना हो तो सीधे कार्यालय आकर मुझसे संपर्क कर सकते हैं। कोई भी कार्य का निष्पादन त्वरित किया जाएगा। मौके पर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू प्रकाश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। युवक को फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी; पुलिस ने हथियार सप्लायर सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) :- श्री बंशीधर नगर व खरौंधी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने एक हथियार सप्लायर सहित दो लोगों को सात चक्रीय देशी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया है।
Advertisement
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो स्मार्टफोन मोबाइल भी जब्त किया है। उक्त मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गढ़वा द्वारा सूचना मिला की सोसल मीडिया फेसबुक में खरौंधी थाना के अरंगी गांव के कसियारवा टोला निवासी नीरज कुमार मेहता के द्वारा अवैध अग्नेशस्त्र के साथ फोटो अपलोड किया गया है। उन्होंने बताया कि मेरे नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। जिसमें त्वरित कारवाई करते हुए सोसल मीडिया में वायरल करने वाले नीरज कुमार मेहता से पूछताछ किया गया। जिसके आलोक में उसके निशानदेही पर थाना क्षेत्र के आरंगी गांव के गटीयरवा टोला निवासी रीति रौशन उर्फ उपेंद्र मेहता के पास से सात चक्रीय रिवाल्वर तथा दो मोबाइल जब्त किया गया।
Advertisement
उन्होंने बताया की गिरफ्तार दोनो अभियुक्त ने बताया की सात चक्रीय रिवाल्वर बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चचेरिया गांव निवासी खलील खा से खरीदा था। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के अनुसार हथियार सप्लायर खलील खान को भी गिरफ्तार किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में भवनाथपुर के पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार, खरौंधी थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया, बंशीधर नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र भगत सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित थे। गिरफ्तार दो अभियुक्त पूर्व में भी है आर्म्स एक्ट के आरोपी:- खरौंधी थाना क्षेत्र के अरांगी गांव के गटियारवा टोला निवासी रीति रौशन उर्फ उपेंद्र मेहता पर खरौंधी थाना में वर्ष 2017 में कांड संख्या 25 धारा (1-बी) ए/26(3)/35 आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज है वही बंशीधर नगर के चचेरिया गांव निवासी खलील खान पर बंशीधर नगर थाना में इसी वर्ष कांड संख्या 159/23 धारा 25(1-बी) ए/26/25बी/31/35 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।
Advertisement
अखंडता और एकता को अक्षुण बनाये रखने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत:- थाना प्रभारी श्री बंशीधर नगर:– लौह पुरुष व महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वी जयंती के अवसर पर मंगलवार को श्री बंशीधर नगर थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से सामूहिक रूप से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ ली गई। जहां थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को सामूहिक रूप से राष्ट्र की एकता अखंडता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रति सम्मान को बनाए रखने के लिए भारत के इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
Advertisement
उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता को अक्षुण बनाये रखने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत की 567 रियासतों को एक करने का काम किया और भारत की आजादी में महात्मा गांधी के साथ विशेष योगदान दिया। उन्होंने कहा राष्ट्रीय एकता दिवस लोगों को यह संदेश देता है कि सभी को एक साथ एकजुट होकर रहना चाहिए। ताकि देश और प्रदेश के विकास की गति को तेजी से आगे ले जाया जा सकें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play