whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27165197
Loading...


डंपिंग यार्ड नहीं मैं लाइफ लाइन दानरो हूँ...

location_on गढ़वा access_time 29-Oct-23, 09:04 AM visibility 720
Share



डंपिंग यार्ड नहीं मैं लाइफ लाइन दानरो हूँ...
रंग और व्यंग्य


विवेकानंद उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अरे भाई मुझे डंपिंग यार्ड नहीं समझो मैं गढ़वा शहर का लाइफ लाइन दानरो नदी हूँ, जिसकी अविरल धारा में कभी लोग स्नान कर गंगा-स्नान का सुख पाते थे। चलते फिरते राहगीरों की प्यास बुझाने का चुआंड़ी-प्याऊ की भी मेरी पहचान रही है। ऐसा नहीं कि मेरी अब अहमियत नहीं है। अभी भी कहाँ मेरे बिना लोगों का गुजारा है। शहर के लोग मेरे ऊपर निर्भर नहीं हैं क्या? झारखंड की सबसे बड़े छठ मेला लगने की दावा कर इतराने का सकुन मैं नहीं देता हूं क्या? तभी तो मुझे गढ़वा शहर का लाइफ लाइन कहा जाता है। फिर भी मेरी दुर्गति ऐसी क्यों? मैंने ऐसा क्या खता किया कि मेरी दुर्गति पर सभी मौन साधे बैठे हैं। माना कि 'रक्षक ही बने भक्षक' की कहावत को चरितार्थ करते हुए शहर की गंदगी भरे कचरे को डालकर मुझे डंपिंग यार्ड बना दिया गया है।
नतीजतन मेरे नजदीक आने से लोग-बाग बदबू से कतरा रहे हैं। पर हमसे किनारे काट कर कब तक खुद को रख पाओगे? बगैर मेरे पास आए जीवन बसर हो पाएगा क्या? सुगंध की जगह पर मैं भले ही दुर्गंध दूँ, पर इसी दुर्गंध में श्रद्धा और श्राद्ध सभी के लिए तो आज भी मेरे ही निकट आने को मजबूर हो। यद्यपि मेरी अपेक्षा आज कोई नई बात नहीं है। तरह-तरह के प्रयोग कर मेरे छाती पर हकीम-हुक्मरान, जनप्रतिनिधियों ने मूंग दलने के काम किए हैं। कभी मिनी बायपास बनाने के नाम पर मेरी बांहों को काट मुझे दिव्यांग बनाकर, तो कभी सड़क बनाकर मेरी काया को दुबले-पतले हाड़ में चिपके मांस जैसे भिखारी के शक्ल में तब्दील कर किया है। छठ घाट के नाम पर निगरानी मंच, टैक्सी स्टैंड, शमशान घाट, पावर सब-स्टेशन व शौचालय जैसी निर्माण के नाम पर मेरे उपर भवन खड़ा करने की परिपाटी कब रुकेगी कहना मुश्किल है।
मेरे साथ हमेशा उल्टा चाल चला गया। शहर का वाटर लेवल बढ़ाने के नाम पर, मेरी रेत की चादर को संरक्षित करने के बजाय इस तरह लूट लिया गया की मेरी सतह तो गहरी हो ही गई, अब रेत का स्थान मिट्टी ने ले लिया है। यहां तक कि करोड़ों खर्च कर चेक डैम निर्माण कराकर मेरी सूरत तो बिगड़ तो दिया गया, पर इससे वाटर लेवल कितना बढ़ा आप सभी जानते हैं। ऐसे में वर्तमान में गढ़वा नगर परिषद द्वारा डंपिंग यार्ड बनाकर दुर्गंध फैलाने का आरोप झेलना मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। ऐसा नहीं कि मैं हकीम हुक्मरानों के निगाह से दूर हूँ। आप सभी जानते हैं कि जिसने भी जिला मुख्यालय में कुछ फासले तय किया, मुझसे होकर गुजरना उसकी मजबूरी सी है। क्योंकि शहर का न केवल 80 फिसदी आबादी को मैं हमेशा निहारने की स्थिति में हूँ, बल्कि मुझे क्रॉस किए बिना मुख्यालय में इंट्री ही असंभव तो नहीं पर आसान भी नहीं है।
बावजूद मैं जवाबदेह लोगों की निगाह से उपेक्षित कैसे हूँ, मेरे समझ से परे है। क्या मैं सिर्फ इसीलिए हूं कि, शव जला लो, कचरा फेंक लो, डेयरी फार्म खोल लो, ट्रक खड़ा कर अपना सामान उतरवा लो, यहां तक की क्रिकेट भी खेल लो और इस्तेमाल करो और फेंक दो। भला ऐसी उपेक्षा मेरे साथ क्यों? ठीक है मेरी उपेक्षा हुई है, पर मैं अभी भी खुद की अहमियत बरकरार रखने को ले आशावान हूँ। सुना है कि जिस हकीम ने मुझे डंपिंग यार्ड बनाया है, वही अब रिवर-फ्रंट बनाने वाले हैं। देखते हैं शायद कभी मेरी भी दिन बहुरेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play