whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163075
Loading...


दलित परिवार के घर में जबरन घर का ताला तोड़ सामान बाहर फेंकने, और बेघर करने के मामला पकड़ा तुल

location_on मझिआंव access_time 28-Oct-23, 05:44 PM visibility 676
Share



दलित परिवार के घर में जबरन घर का ताला तोड़ सामान बाहर फेंकने, और बेघर करने के मामला पकड़ा तुल


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : : बरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित मिडिल स्कूल के समीप सरकारी भवन में लगभग 20 वर्षों से रहते आ रहे दलित परिवार कृष्णा डोम परिवारों के साथ लगभग 20 साल से रहते आ रहें हैं।जिसे 26 अक्टूबर दिन गुरुवार को जबरन घर का ताला तोड़कर सामान को बाहर फेंकवा दिया गया था तथा घर का ताला भी तोड़ दिया गया था। एवं दुसरा ताला बंद कर दिया गया था।जिससे पुरे परिवार पेड़ के निचे रहने पर बिवस हैं। जिसकी लिखित शिकायत घर के मुखिया कृष्ण डोम के द्वारा बीडीओ सह सीओ निधी रजवार एवं थाना प्रभारी को देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि वह अपने पूरे परिवार के साथ पंचायत भवन जो खंडहर में तब्दील हो गया था जिसमें वे किसी तरह से अपने पूरे परिवारों के साथ लगभग 20 वर्षों से रहते आ रहे हैं जिसमें 26 अक्टूबर दिन गुरुवार को लगभग दोपहर 1:00 बजे जिपस अर्चना प्रकाश एवं बरडीहा पंचायत के मुखिया पति सह पारा शिक्षक वशिष्ठ पासवान, बरडीहा गांव निवासी नरेश यादव के पुत्र जो होमगार्ड है अवधेश यादव एवं आंगनबाड़ी सेविका पूनम देवी ,बाल गोविंद शाह ,शिवनाथ शाह, राकेश विश्वकर्मा एवं नरेश शाह के द्वारा मेरे घर का बल पूर्वक जबरदस्ती ताला तोड़कर सामान को बाहर फेंक दिया गया, एवं मेरे पूरे परिवार को बाहर निकाल कर मेरे घर में वे सभी अपना ताला बंद कर दिए, जिससे मैं पूरे परिवार को साथ पेड़ के नीचे रहने को बिवश हूं।
इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ सह सीओं निधी रजवार के द्वारा कृष्ण डोम से उनके परिवारों से पूछताछ किया। कृष्णा डोम लगभग एवं परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा बीडीओ को सारी बातें बतायी ।इसके बाद वे जांच का निर्देश अंचल निरीक्षक राजकुमार साहू एवं कर्मचारी को दीं ।जिसे शनिवार को को उक्त दोनों दंडाधिकारी के द्वारा स्थल पर जाकर जांच किया गया,जो बाहर सामान बिखरा पड़ा हुआ पाया गया ,तथा घर में नए ताले लगाए पाए गए। तथा सभी परिवार अभी पेड़ के नीचे ही रहने पर विवश हैं। राजकुमार साहू ने बताया कि को मैडम के निर्देश पर जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है। इस संबंध में बीडीओ सह सीओं निधी रजवार ने बताई कि जांच का निर्देश दे दिया गया है जांच- रीपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तथा उन्होंने बताई की किसी का घर में घुसकर ताला तोड़ना और बाहर सामान फेंकना एक कानूनी जुर्म है, ऐसा करनें वालो पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी,तथा उस भुक्तभोगी परिवार को जमीन उपलब्ध कराते हुए बेघर को आवास दीलाई जाएगी। समाचार लिखे जाने तक सभी दलित परिवार पेड़ के निचे परीवारों के साथ शरण लिए हुए हैं। बताते चले की 26 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे जिपस अर्चना प्रकाश,एवं मुखिया पति वशिष्ठ पासवान, अवधेश यादव,राकेश विश्वकर्मा,सेविका पुनम देवी, शिवनाथ साव ,नरेश साव, एवं बाल गोविंद साव के द्वारा दलित परिवार कृष्णा डोम के सरकारी भवन में रह रहे लगभग एक दर्जन लोगों को घर से बाहर निकाल कर घर का ताला तोड़ कर उसके घर का सारा सामान को बल पूर्वक निर्दयता के साथ घर से बाहर फेंक दिया गया था,एवं घर में ताला बंद कर बेघर कर दिया गया था ‌।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play