whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166346 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

कृष्ण के घर का ताला तोड़,समान फेंकवा बाहर : लगाया न्याय की गुहार:

location_on मझिआंव access_time 27-Oct-23, 06:06 PM visibility 694
Share



कृष्ण के घर का ताला तोड़,समान फेंकवा बाहर :  लगाया न्याय की गुहार:


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : बरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित मिडिल स्कूल के समीप सरकारी भवन में लगभग 20 वर्षों से रहते आ रहे कृष्णा डोम के पूरे लगभग एक दर्जन परिवारों को गुरुवार के दोपहर में घर का ताला तोड़कर सामान को बाहर फेंकवा दिया गया एवं घर में अपना ताला जड़ दिया गया गया। जिसकी लिखित बीडीओ सह सीओ एवं थाना प्रभारी को कृष्ण डोम के द्वारा देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि वह बेघर था जो अपने पूरे परिवार के साथ पंचायत भवन जो खंडहर में तब्दील हो गया था जिसमें वे किसी तरह से अपने पूरे परिवारों के साथ लगभग 20 वर्षों से रहते आ रहे हैं ,26 अक्टूबर दिन गुरुवार को लगभग दोपहर 1:00 बजे जिपस अर्चना प्रकाश एवं बरडीहा पंचायत के मुखिया पति वशिष्ठ पासवान बरडीहा गांव निवासी नरेश यादव के पुत्र अवधेश यादव एवं आंगनबाड़ी सेविका पूनम देवी बाल गोविंद शाह ,शिवनाथ शाह, राकेश विश्वकर्मा एवं नरेश शाह के द्वारा मेरे घर का बल पूर्वक जबरदस्ती ताला तोड़कर सामान को बाहर फेंक दिया गया, एवं मेरे पूरे परिवार को बाहर निकाल कर मेरे घर में वे सभी अपना ताला बंद कर दिए, जिससे मैं पूरे परिवार को साथ पेड़ के नीचे रहने को बिवश हूं ।
Advertisement
इसे जांचों उपरांत न्याय दिलाने की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस घर में कृष्णा डोम लगभग 65 वर्ष उनकी पत्नी कामोदा देवी, लगभग 60 वर्ष ,दमाद शंकर डोम , बेटी सरिता देवी, नतीनी सोनी कुमारी, पूनम कुमारी, अंजली कुमारी ,मीना कुमारी, खुशबू कुमारी, निशु कुमारी, सहित अन्य के साथ रह रहे हैं।तथा पीड़ित परिवारों ने बीडीओ निधी रजवार से मिलकर सारा अपनी बात को मौखिक रूप से भी बताया।इधर कृष्णा डोम की पुत्री सरिता देवी में बताई कि जिप सदस्य एवं अन्य लोगो के द्वारा गुरुवार को मेरे घर का समान बाहर फेंकने लगे तो मैं काफी गिड़गिड़ाते हुए मना किया कि "मेरी बेटी की शादी है ,बेघर मत कीजिए दीदी "पर एक नहीं सुनी, यहां तक की ट्रैक्टर पर चौकी एवं चारपाई को लाद दिया गया, इसी दौरान कृष्णा डोम के द्वारा अंचल निरीक्षक राजकुमार साहू को सूचना दी त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल निरीक्षक श्री साहू ने घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से पूछा कि आपको किसी भी गरीब को घर में बलपूर्वक ताला तोड़कर सामान को बाहर फेंकने एवं सभी को बाहर निकाल कर ताला बंद करने का अधिकार किसने दिया , कानुन को अपने हाथ में कैसे लिए,इस पर कोई जवाब नहीं दे सके।
Advertisement
इसके बाद सभी लोग वहां से धीरे-धीरे खिसकना शुरू कर दिया ,परन्तु घर में ताला बंद कर चाभी वे लोग लेते गए थे। क्या कहा जिप सदस्य: इधर इस संबंध में जीव सदस्य अर्चना प्रकाश ने कहा कि उन लोगों को विद्युत सब स्टेशन के पास शिफ्ट कराया जा रहा था सवाल के जवाब में की किसके निर्देश पर घर का ताला तोड़ा गया, इस पर उन्होंने कहा कि ताला मैं नहीं तुडवाई हूं। क्या कहा मुखिया पति ने: इधर ही संबंध में बरडीहा पंचायत की मुखिया सरोज देवी के पति सह पाया शिक्षक वशिष्ठ पासवान से पूछने पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के बुलाने पर मैं बाद में गया था मैं ताला तुड़वाने में शामिल नहीं हूं, परंतु जिसने ताला तुड़वाया वह कानून को हाथ में लिया है,जो ग़लत है। इधर इस संबंध में बीडीओ सह सीओं नीधी रजवार ने बताई कि आवेदन मिला है जांच के बाद ही कोई आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play