गढ़वा : गढ़वा जिला के श्री वंशीधर नगर के गांव पाल्हे-जतपुरा की पावन भूमि पर हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रत्याशी गढ़वा रंका विधानसभा अलखनाथ पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ नेता गण।
इस अवसर पर अलखनाथ पांडेय ने महान संत श्री 1008 परम पुज्यनीय श्री जियर स्वामी जी से शिष्टाचार भेंट कर कर उनका सानिध्य प्राप्त किए।
उक्त मौके पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के सेवादारों के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए जाने के बाद अलखनाथ पांडेय ने कहा कि यह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पूरे झारखंड प्रदेश के लिए अविश्वसनीय , अकल्पनीय , अद्वितीय और ऐतिहासिक यज्ञ है। इस यज्ञ का महाप्रसाद ग्रहण करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।
Advertisement
उन्होंने इस यज्ञ समिति और वहां की व्यवस्थापक और सेवादारों की खूब प्रशंसा करते हुए कहा कि धन्य हैं वह लोग जिन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन कराया है।