गढ़वा :
सांसद पलामू विष्णु दयाल राम के लगातार प्रयासों के फलस्वरुप शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11447/11448 का रमना रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जाएगा।
विदित है कि उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु सांसद के द्वारा विभिन्न स्तरों पर पत्राचार के माध्यम से एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाकात कर मांग किया गया था। आज उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। बहुत जल्द तिथि निर्धारित कर रमण रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित कर शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन का विधिवत ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। उक्त ट्रेन के ठहराव की मांग श्री बंशीधर नगर अनुमंडल एवं गढ़वा की जनता द्वारा लगातार की जा रही थी।
Advertisement
रमना रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
इसके लिए सांसद पलामू ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी एवं रेल मंत्री के प्रति अपनी ओर से एवं पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से धन्यवाद एवं अभार प्रकट किया है।