whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27170516
Loading...


विसर्जन के साथ शारदीय दुर्गा पूजा संपन्न

location_on केतार रमना मझिआंव विशुनपुरा access_time 25-Oct-23, 06:49 PM visibility 685
Share



विसर्जन के साथ शारदीय दुर्गा पूजा संपन्न


संवाददात check_circle
संवाददाता



: मझिआंव बरडीहा में हुई धुम धाम से मां की पुजा: मूर्ति विसर्जन आज : मझिआंव एवं नपं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में दुर्गा पूजा पुरे धुम -धाम से मनाई गई। जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के मेन बाजार स्थित यंग स्टार क्लब, चंद्रवंशी मुहल्ला के नवदीप संघ, शिव शक्ति संघ चंद्री ,जय भवानी संघ मझिआंव खुर्द,आमर ,बकोईया,खजुरी,मुखदेव हाई स्कूल चौक , सोनपुरवा, टढ़हे, पुरहे ,करूई, जाहर सरई, रामपुर , चक्का अधौरा, बोदरा,मोरबे,खरसोता , करकट्टा, एवं बरडीहा प्रखंड के सिंगारी टोला बरडीहा, खरडीहा ,सुखनदी , जतरो-बंजारी,आदर , कोल्हुआ,लावा -चंपा बरछा- बांध,लोका ,ओबरा , सरसतिया, सहित अन्य स्थानों पर मां दुर्गे की प्रतिमा स्थापित कर 9 दिनों तक नव परायण पाठ के साथ ही साथ पर्दे पर संपूर्ण रामायण,महाभारत की सीरियल, नाटक, रामलीला एवं बिरहा, भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तथा सप्तमी तिथि से मां की पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पुजा पंडालों में भीड़ उमड़ पड़ी । इस पूजा पंडाल में पुलिस प्रशासन के महकमे के आला अधिकारी, पदाधिकारी भी पूजा -पंडालों का निरीक्षण किया, जिसमें आईजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त शेखर जमुआर,डीएसपी अवध कुमार यादव, पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, बीडीओ नितेश भास्कर,बरडीहा बीडीओ सह सीओ निधी रजवार,थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय,विवेक कुमार पंडित, सहित भारी संख्या में दोनों प्रखंड क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किए गए थे। इस दौरान पूजा पंडालों में समाज सेवी सह राजद प्रदेश महासचिव नरेश प्रसाद सिंह, विधायक पुत्र सह युवा समाजसेवी डा: ईश्वर सागर चंद्रवंशी,युवा समाज सेवी विकास दुबे, मारुति नंदन सोनी,बसपा नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह, देवेंद्र नाथ पांडेय उर्फ बच्चा पांडेय, नपं के निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अनेकों पूजा पंडालों में मां दुर्गे की दर्शन किया एवं चंदा के रूप में आर्थीक सहयोग भी की।
इस मौके पर उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देशानुसार विधि व्यवस्था शांतिपूर्ण को लेकर दोनों प्रखंड में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिसमें कनीय अभियंता अनिल कुमार चौधरी,अमर कुमार पासवान,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि कोन से मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के सभी पूजा स्थलों पर पुलिस को तैनात की गई थी।तथा मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के रामपुर के जाहर सरई के दो स्थानों का मूर्ती एवं मोरबे गांव के दुर्गा मंडप की प्रतिमा का विसर्जन दशहरा के दिन मंगलवार को कर दिया गया।बाकी आज बुधवार को किया जा रहा है। [25/10, 4:44 pm] Sadhna Dwivedi Kharaundhi: *खरौंधी में शांति पूर्ण संपन हुआ दुर्गा पूजा,सभी पंडाल का मूर्ति हुआ विसर्जन,पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट* खरौंधी प्रखंड में दुर्गा पूजा तथा दशहरा महापर्व मंगलवार को शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया।
इससे पूर्व मंगलवार को खरौंधी शिव शक्ति देवी धाम समिति, चंदनी दुर्गा पूजा कमेटी तथा राजी रामलीला तथा दुर्गा पूजा कमेटी ने रावण का पुतला दहन किया। वही रावण का पुतला दहन के बाद लोग दशहरा महापर्व मनना शुरू किया। रावण का पुतला दहन के पश्चात जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने एक दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दिया। प्रमुख आभा रानी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव, उपेंद्र दास,20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान,मुखिया बिन्दा देवी,प्रमोद राम,फूलकुमारी देवी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पंचायत सहित प्रखंड वासियों को दशहरा महापर्व की शुभकामनाएं दिया तो राजी मुखिया रिंकू देवी, बीड़ीसी शिलवंती देवी, सुंडी मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह, करिवाडीह मुखिया मंशा देवी, बीडीसी विकास कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह, चंदनी मुखिया रामगहन मेहता, सिसरी मुखिया श्वेता देवी, अरंगी मुखिया फूलकुमारी देवी, कूपा मुखिया प्रमोद कुमार राम, खरौंधी मुखिया मंजू देवी, मझीगावा मुखिया बिन्दा देवी ने अपने पंचायत के लोगो को दशहरा महापर्व का शुभकामनाएं दिया।
सूचना के अनुसार प्रखंड में दशहरा महापर्व शांति संपन्न हो गया है। जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा का धूम था। हर तरफ दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा का मंत्र, श्लोक या भजन सुनाई दे रहा था। इसे लेकर विभिन्न पूजा समितियों ने व्यापक पैमाने पर तैयारी की थी।जिससे प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मे भक्ति मय वातावरण बना हुआ है। कई स्थानों पर विभिन्न दुर्गा पूजा समिति द्वारा रात्रि मे रामलीला, सीरियल रामायण तथा श्रीकृष्णा सीरियल दिखाया जा रहा था। राजी में रावण का पुतला दहन के समय रामलीला कमेटी अध्यक्ष शशि पासवान, उपाध्यक्ष अमर प्रताप मेहता, कोषाध्यक्ष अनरूद पासवान, आदित्य प्रसाद गुप्ता, व्यास कामेश्वर पासवान, बीरेंद्र मेहता, लालदेव पासवान, मनोज कुमार सोनी, चितरंजन मेहता, राजेश मेहता, रोहित पासवान, नरेश पासवान, शिवनाथ मेहता, सिकेन्द्र सोनी, अजय पासवान, गोविंदा शर्मा आदि उपस्थित थे।
प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालो में दुर्गा पूजा के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन हो गया है। नौ दिनों तक भक्तों ने मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना बड़े ही विधि-विधान से की। बुधवार को पूरे थाना क्षेत्र में जगह-जगह पूजा-हवन के बाद मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन कर दी गई। इस दौरान मूर्ति विसर्जन के साथ ही मां दुर्गा के अंतिम विदाई को लेकर श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने मां दुर्गा का श्रृंगार कर अंतिम विदाई के समय पुष्प की वर्षा कर जय माता की उद्घोष के साथ आगे बढ़ते नजर आए। प्रखंड के चितरी, पतीहारी, सारों, पिपरी, सरांग, जतपुरा, मझिगांवा, अमहर, महुली, कोचेया, विसुनपुरा, संधेया, ओढ़ेया गांव में रखे गए मां दुर्गा के मूर्ति का विसर्जन अपने-अपने नजदीकी तालाब व जलाशयों में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की विदाई शांतिपूर्वक कर दी गई।
विसर्जन को लेकर जगह जगह पर पुलिस वल की तैनाती की गई थी। वही प्रखंड मुख्यालय के न्यू यंग मैन ग्रुप पुरानी बाज़ार दुर्गा पूजा समिति ने अपनी लगभग 68 वर्षीय पुरानी परंपरा जो कंधे के सहारे मां दुर्गा का विसर्जन गांधी चौक से जमुना विसुनपूरा मुख्य मार्ग होते हुए अप्पर बाजार, लाल चौक से विष्णु मंदिर होते हुए जरही स्थित जलाशय में विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया गया। जिसमे माता बहनों ने विसर्जन के दौरान शोभायात्रा में पुष्प की वर्षा करते हुए मां की अंतिम विदाई दी। इस दौरान थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में सांती व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भ्रमण करते नजर आए। रमना : प्रखंड मुख्यालय सहीत आसपास के ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
मंगलवार को रमना के बजार स्थित माँ अष्टभूजी दुर्गा मंदिर की प्रतिमा को भक्तों ने कंधा पर उठाकर तीन किलोमिटर दूर सुखड़ा नद में विसर्जित किया ।यहां यह परपंरा 1950 से चली आ रही ।इस दौरान हजारों भक्त,श्रद्धालु माँ का दर्शन और विदाई के विसर्जन जूलुस में शामिल रहते है।वही मेन रोड़ स्थित श्री सीताराम मानस मंदिर में स्थापित राम दरबाक की प्रतिमा का विसर्जन भी सुखड़ा नदी में वैदिक विधि विधान गाजे -बाजे के साथ से किया गया।जबकि रमना के नव युवक संघ,भगत सिंह चौक स्थित सूर्या क्लब,सिलीदाग के जय भवानी संघ सहीत बहीयार कला,बहीयार खूर्द,टंडवा,कर्णपुरा,मड़वनिया,सिलीदाग,गम्हरिया,बुलका, भागोडीह और हरादाग कला में बुधवार को क्रमश सुखड़ा,बाकी नदी,जिरुआ,चनाकला और बरहीया के डैम में साथ विभन्न नदी और जलाश्यों में विसर्जन किया गया।
इस दौरान मुख्यालय सहीत आसपास के पुजा पंडालों,विसर्जन जुलूस और नदी व जलाश्यों के अलावा संवेदनशिल स्थानों पर पुलिस बल के जवान तैनात थे। सीओ ने कहा, सबका मिला भरपूर सहयोग सीओ सह बीडीओ बासुदेव राय ने इस मौके पर कहा कि विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक कर स्थानीय प्रशासन के द्वारा ससमय प्रतिमा विसर्जन करने की भावनाओं से अवगत कराया गया था, जिसको लेकर प्रशासन को परस्पर सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से टीम वर्क था, जिसमें सभी ने टीम भावना एवं आपसी सामंजस्य से शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सामूहिक सहयोग व प्रयास से यह संभव हो पाया, जिसके लिए विशेष रूप से प्रखंड वासियों,सभी पूजा कमिटि का आभार।
प्रखंड में नवरात्रि और दशहरा जुलूसों को सफलतापूर्वक, शांतिपूर्वक और धैर्यपूर्वक आयोजित करने के अथक प्रयासों के लिए अधिकारी और कर्मचारी, मीडिया,सभी शांति समितियां, केंद्रीय पूजा समिति के सदस्य, स्वयंसेवक और धार्मिक प्रमुख का भी आभार है। थाना प्रभारी ने कहा, सभी को बधाई थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने कहा कि पूरे थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण त्यौहार संपन्न हुआ। विधि व्यवस्था के संधारण से संबंधित किसी भी तरह की विपरीत घटना नहीं हुई, सभी के सामूहिक मेहनत का प्रतिफल है कि रमना थाना क्षेत्र में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाया गया। उन्होंने समस्त प्रखंड वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का परस्पर सहयोग प्रशासन को प्राप्त हुआ, जिसके लिए विशेष रूप से धन्यवाद व बधाई। मुख्याल व ग्रामीण क्षेत्र के सभी जगहों पर प्रतिमा विसर्जन किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play