whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27165272
Loading...


दशवीं कक्षा के छात्र की संदिग्धावस्था में पेड़ से लटका हुआ शव बरामद

location_on मझिआंव access_time 24-Oct-23, 07:45 PM visibility 688
Share



 दशवीं  कक्षा के छात्र की संदिग्धावस्था में  पेड़ से लटका हुआ शव बरामद


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : बरडीहा थाना क्षेत्र के लावा चंपा गांव निवासी राजेश रजवार के लगभग 17 वर्षीय पुत्र सह वर्ग दस का छात्र अक्षय कुमार उर्फ टैबरा का शव जंगल के पेड़ से झुलते हुए पुलिस ने बरामद कर गढ़वा पोस्ट मार्टम के लिए भेज दी है । जानकारी देते हुए मृतक की मां सरिता देवी ने बताई की उसके बेटा को चाकू से मारकर हत्या कर उसे पेड़ में रस्सी के सहारे लटकाकर आत्म हत्या का रूप दिया गया है।दुसरी तरफ जानकारी देते हुए मृतक की चाची सह आंगनबाड़ी सेविका इंदु देवी ने बताई कि अक्षय मझिआंव मुखदेव+2उवि में मैट्रिक का छात्र था ,जो नामांकन कराकर वह मझिआंव में ही डेरा किराए पर लेकर लगभग तीन माह पहले से टिवसन करता था । दशहरा के अवसर पर वह घर लावा चंपा 14 अक्टूबर दिन शनिवार को आया था।
इसी दौरान गांव में ही दुर्गा पूजा रखा हुआ था ,जिसमें 21 अक्टूबर दिन शनिवार के रात्रि लगभग 9:00 बजे ड्रामा देखने के लिए निकला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा काफी खोजबीन करने के बाद 23 अक्टूबर दिन सोमवार को शाम लगभग 5:00 बजे लावा चंपा के पेड़ में झूलते हुए शव होने की सूचना चरवाहों के द्वारा दी गई। जिसे बरडीहा पुलिस को सूचना दी गई,जिसे पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर थाना लाई एवं मंगल वार को गढ़वा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की मां सरिता देवी ने रोते हुए बताई कि उसके पुत्र को चाकू से हत्या किया गया है तथा शरीर के की जगहों पर चाकू से मारा हुआ निशान हैं तथा उसका हाइड्रोसील भी मला हुआ था,तथा खुन भी बहने का निशान भी ग्रामीणों के द्वारा देखा गया।
हालांकि थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि वह लड़का आत्म हत्या किया है, एवं चाकु से मारकर हत्या से इंकार करते हुए बताया कि पेड़ पर चढ़ने के क्रम में खरोंच लगा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी, उन्होंने कहा कि अमृता के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।इधर मृतक दो भाई एक बहन होते हैं ,जिसमें 13 वर्ष की बहन एवं 11 वर्ष का एक भाई है, जिसे छोटा वाला भाई को लेकर उसकी मां अपने मायके गढ़वा थाना क्षेत्र के नारायणपुर में गई हुई थी, घटना की सूचना सुनने के बाद वह रोते बिलखते हुए दहाड़ मारते घर आई है, तथा उसके पिता राजेश रजवार चिन्नई में सरिया सेटिंग के ठेकेदारी करते हैं, इसकी सूचना मिलते ही वें भी घर चल दिए हैं ,मंगलवार के शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।
पोस्ट मार्टम के बाद शव आते ही लोगों की भीड़ देखने के लिए उमड़ पड़ी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play