whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207191
Loading...


विद्युत उपभोक्ता ने रंका पुलिस से किया जेई के खिलाफ काउंटर से 10000 कैश निकालने की शिकायत

location_on गढ़वा access_time 30-Aug-20, 09:11 PM visibility 678
Share



						विद्युत उपभोक्ता ने रंका पुलिस से किया जेई के खिलाफ काउंटर से 10000 कैश निकालने की शिकायत


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अनुमंडल मुख्यालय रंका के विद्युत उपभोक्ता पवन कुमार पांडेय ने रंका थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि, बकाये बील के कारण विद्युत उपयोग करने के बदले विद्युत विभाग के कनीय अभियंता के द्वारा उनसे रु 20000 रिश्वत की मांग की गई और जब उन्होंने नहीं दी तो उनकी दुकान के काउंटर से 10000 नगदी निकाल कर कनीय अभियंता चलते बने। रंका थाना में दिया आवेदन में पवन कुमार पांडेय ने उल्लेख किया है कि उन्होंने दुकान के लिए बिजली का कनेक्शन लिया था। मीटर रीडिंग लिये बिना ही उन्हें बिल भेजा गया था। जो मीटर रीडिंग से काफी ज्यादा था। उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ से बिल में सुधार की मांग की थी। एसडीओ ने बिल में सुधार के बाद ही बिल का भुगतान करने को कहा था।
साथ ही कहा था कि जल्द ही इसकी जांच कर बिल को सुधार दिया जाएगा। बावजूद 26 अगस्त को बिजली विभाग के जेई उनके दुकान में आये। साथ में रौशन कुमार, सिकन्दर कुमार और नसरुल्लाह भी थे। जेई ने तैश में आकर कहा कि आपका कनेक्शन काट दिया गया है फिर भी बिजली जला रहे हैं। आप पर बिजली चोरी की केस होगी और आपको जेल भेजा जाएगा। इससे बचना है तो सब स्टेशन आकर मिलिए। पवन कुमार पांडेय सब स्टेशन गए तो उनसे बिजली बिल की राशि के अतिरिक्त 20 हजार रुपये बतौर घुस मंगा गया। वह इसके लिए तैयार नहीं हुए और लौटकर अपने दुकान में आ गए। थोड़ी देर में जेई और रौशन कुमार वहां आ गए। वे दुकान के काउंटर से 10 हजार रुपये और पांच मीटर नया तार निकाल लिए। जाते-जाते धमकी दी कि इसकी शिकायत कहीं करेगा तो सीधे जेल भेज देंगे इधर इस संबंध में कनिया अभियंता दीपक कुमार ने कहा कि दरअसल वे बकाया बिल के कारण पवन पांडेय के द्वारा, काटे गए विद्युत लाइन के बावजूद बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
जिस कनेक्शन को काटने के लिए दुकान पर गए थे। उन्होंने कहा कि रिश्वत 20000 रु मांगने एवं 10000 रु काउंटर से निकालने का आरोप बिल्कुल झूठा और मनगढ़ंत है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play