whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163028
Loading...


जय भवानी संघ का सोने चांदी के आभूषण से सुसज्जित, बाजार समिति का भगवान गणेश कार्तिकेय तथा विशुनपुर का महिषासुर वध से संदर्भित अद्भुत है मां की प्रतिमा

location_on गढ़वा access_time 22-Oct-23, 05:22 PM visibility 673
Share



जय भवानी संघ का सोने चांदी के आभूषण से सुसज्जित, बाजार समिति का भगवान गणेश कार्तिकेय तथा विशुनपुर का महिषासुर वध से संदर्भित  अद्भुत है मां की प्रतिमा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : धार्मिक आयोजनों के लिए गढ़वा शहर की पहचान शुरुआती दौर से ही चर्चित रहा है। चाहे मौका रामनवमी तथा नाग पंचमी का आयोजनों को लेकर विभिन्न पूजा समितियां की भक्ति के प्रति समर्पण देखते ही बनती है। वहीं दुर्गा पूजा के मौके पर इस बार कोरोना कल के बाद विभिन्न पूजा समितियां ने ने खासा उत्साह दिखलाया है ।नतीजा है कि आकर्षक पंडाल बनाकर मां दुर्गे की प्रतिमा को विविध रंगों में रंग कर मनमोहक एवं आध्यात्मिक तथ्यों को दर्शाया गया है। जिला मुख्यालय गढ़वा का जय भवानी संघ संगत मोहल्ला का पूजा पंडाल शुरुआती दौर से हैं चर्चा में रहा है क्योंकि यहां पर करीब 10 किलोग्राम सोने और चांदी की प्रतिमा से मां की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है।
इस वर्ष यहां मां दुर्गे की काफी ऊंची प्रतिमा को भव्य पंडाल में विराजमान किया गया है । यहां श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण देखा जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृषि उत्पादन बाजार समिति की पूजा समिति द्वारा बड़े ही आकर्षक पंडाल में मां दुर्गे की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसमें भगवान गणेश तथा कार्तिकेय भी विराजमान है। एन एच75 के किनारे विसुनपुर का पूजा पंडाल भी आध्यात्मिक परंपरा को लेकर हमेशा से चर्चा में रहा है ।इस वर्ष भी यहां विशेष रूप से हवन पूजन की व्यवस्था की गई है। जहां पर शेर पर सवार मां दुर्गे की महिषासुर वध से जुड़ी प्रतिमा श्रद्धालुओं को विशेष रूप से अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play