whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27165111
Loading...


सूतरी पट्टी में भगवान राम का दरबार तो लोहा पट्टी में विराजमान है भगवान विष्णु, खादी बाजार में भी परशुराम का फरसा आकर्षित कर रही है श्रद्धालुओं को

location_on गढ़वा access_time 22-Oct-23, 04:47 PM visibility 668
Share



सूतरी पट्टी में भगवान राम का दरबार तो लोहा पट्टी में विराजमान है भगवान विष्णु, खादी बाजार में भी परशुराम का फरसा आकर्षित कर रही है श्रद्धालुओं को


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : दुर्गा पूजा के त्यौहार को लेकर जिला मुख्यालय गढ़वा का शहर अपने आप में अनोखी परंपरा को कायम रखे हुए हैं। यहां पर नवरात्र से लेकर दशहारा तक की जुड़ी अध्यात्म कथा की तस्वीर विभिन्न पूजा पंडालों में बनी प्रतिमाएं श्रद्धालु के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ईसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जहां एक और सूतरी पट्टी में भगवान राम का विजयादशमी से जुड़ा आध्यात्मिक प्रतिमा से सुसज्जित दरबार सजा है। जिसमें भगवान राम लंका विजय के बाद अयोध्या में लौटकर अपने प्रिय भक्त हनुमान भाई लक्ष्मण एवं माता सीता के साथ राज्याभिषेक की स्थिति में विराजमान है। वहीं दूसरी और लोहा पट्टी में भगवान विष्णु का दरबार भी पूरी तरह से सजाया गया है ।
भगवान विष्णु के दरबार से जुड़े प्रतिमा का विशेष आकर्षण क्षीरसागर में शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु माता के साथ दिखलाए गए हैं। जहां पर हनुमान जी की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। खादी बाजार के इलाके में आजाद हिंद संघ का अनोखा प्रदर्शन का इतिहास इस वर्ष भी कायम रखे हुए है ।आजाद हिंद संघ बदलाव के साथ हमेशा कुछ नया दिखाने के लिए दुर्गा पूजा के मौके पर जाना जाता है। इस वर्ष भी यहां पर भगवान परशुराम का फरसा सीता स्वयंवर के दृश्य को अवलोकन करा रहा है, जिसमें माता सीता भगवान राम लक्ष्मण तथा परशुराम जी की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play