whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163095
Loading...


पुलिस ने अवैध रूप से पेट्रोल डीजल बिक्री करने के आरोप में टेंपो किया जप्त

location_on भवनाथपुर access_time 21-Oct-23, 05:09 PM visibility 668
Share



पुलिस ने अवैध रूप से पेट्रोल डीजल बिक्री करने के आरोप में टेंपो किया जप्त


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि गस्ती के दौरान मकरी मोड़ के आगे एक ऑटो को शक के आधार पर जांच के दौरान उस पर लदे लगभग पांच सौ लीटर पेट्रोल व डीजल को जप्त कर थाना लाया वहीं चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा । गस्ती दल में शामिल थाना के ए एस आई अभिमन्यु सिंह के फर्द बयान पर ऑटो नम्बर जेएच 0 3जी 0368 के मालिक व चालक के विरुद्ध अवैध रूप से बड़े पैमाने पर पेट्रोल डीजल बिना लाइसेंस के कारोबार करने के मामले में दफा 414 आईपीसी के तहद प्राथमिकी दर्ज कर आगे के करवाई में जुट गई है। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व भवनाथपुर इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के संचालक शिवपूजन यादव के द्वारा गढवा उपायुक्त व एसपी से मिलकर आवेदन देते हुए कहा था कि भवनाथपुर में मेरा दो पेट्रोल पम्प है जिसमे कुछ दिनों से बिक्री कम हो रहा था जिसका पता करने पर पाया कि यूपी से झारखण्ड में डीजल व पेट्रोल पर 5 से 6 रु रेट कम होने के कारण खरौंधी ,केतार व भवनाथपुर में कुछ लोग अवैध रूप से पेट्रोल डीजल चार से पांच हजार लीटर के लगभग यूपी से लाकर बड़े पैमाने पर कारोबार कर रहे है ।
जिसके कारण प्रतिदिन मुझे व राज्य सरकार के राजस्व को आर्थिक नुकसान हो रहा है ।वैसे लोंगो के विरुद्ध चिन्हित कर करवाई की मांग की गई थी ।जिसके आलोक में पुलिस प्रसाशन के द्वारा खरौंधी केतार व भवनाथपुर पुलिस के द्वारा निगरानी की जा रही थी जिसमे भवनाथपुर पुलिस को इसकी उपलब्धि मिली ।थाना प्रभारी रामेस्वर उपाध्याय ने बताया कि रात्रि गस्ती दल के द्वारा रात्रि लगभग साढ़े एगारह बजे खरौंधी की ओर से भवनाथपुर की तरफ एक ऑटो आ रही थी जिस को गस्ती दल ने शक के आधार पर रोका परन्तु ऑटो छोड़कर चालक फरार हो गया ।ऑटो चालक व मालिक के द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नही करने पर उनके विरुद्ध प्रथमकी दर्ज की गई है आगे की करवाई जारी है ।वन्ही कहा कि बिना लाइसेंस के डीजल पेट्रोल विक्री करने वालों के विरुद्ध भी नियम संगत करवाई की जाएगी ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play