गढ़वा :
गढ़वा सीओ मयंक भूषण को गढ़वा बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार मिला है बीडीओ कुमुद झा ने सीओ को प्रभार सौपा उसके बाद सीओ ने प्रभार लेकर आज से ही कार्य को शुरू कर दिया
प्रभार कार्यक्रम के उपरांत प्रखंड कार्यालय के सभागार में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान गढ़वा प्रखंड कार्यालय के विभिन्न कर्मियों ने निवर्तमान वीडियो कुमुद झा को अंग वस्त्र,अटैची देते हुए सम्मानित किया इस मौके पर विभिन्न कर्मियों ने निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी के सम्मान में उनके कार्यकाल को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि श्री झा के कार्यकाल में हम सभी प्रखंड कर्मियों को विभिन्न विकास योजनाओं में कार्य करने का सिख मिला है जबकि इस मौके पर गढ़वा सीओ सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है इसके तहत हर किसी को कार्य करना होता है लेकिन जिस तरह से गढ़वा में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा ने जनता के बीच जाकर कार्य किया है यह सराहनीय है इनके कार्यकाल को यहां हर समय याद रखा जाएगा उन्होंने कहा की कुमुद जहां ने सभी कर्मियों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है जबकि इस मौके पर निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा ने कहा की गढ़वा में विभिन्न विकास योजना को धरातल पर उतरने का कार्य किया गया है यहां के सभी कर्मी और जनता द्वारा सहयोग किया गया तब जाकर गढ़वा प्रखंड सभी योजना में और लाभुकों तक योजना पहुचने में नंबर वन पर रहा है इस मौके पर प्रधान सहायक रेणु कुमारी,नाजिर विवेक गौतम, पंचायत सेवक चंद्रदेव तिवारी,विनोद गुप्ता,सुरेश चौधरी,जनसेवक राजेश कुमार,प्रखंड समन्वयक प्रिया कुमारी,शिखा कुमारी, सुरेश राम,बलराम पांडेय,अजित सिंह,रंजन कुमार,गौरव तिवारी, राजू कुमार ,तौहीद अंसारी सहित अन्य रोजगार सेवक उपस्थित थे।