whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27169729
Loading...


हरिनाम के बिना व्यक्ति का जीवन निरर्थक: सुश्री गुंजन किशोरी

location_on गढ़वा access_time 18-Oct-23, 05:53 PM visibility 671
Share



हरिनाम के बिना व्यक्ति का जीवन निरर्थक: सुश्री गुंजन किशोरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : व्यक्ति दुख में भगवान को याद करते हैं। जब हम सुख की घड़ी में भगवान को याद करें तो गोविन्द हमारे साथ होंगे और उनकी साक्षात् कृपा नजर आएगी। प्राणियों को भगवान का सुमिरण सुख में ही करना चाहिए। उक्त बातें कथा वाचिका सुश्री गुंजन किशोरी ने मंगलवार की रात्रि दुर्गा पूजा के तृतीया के अवसर पर शहर के सहिजना स्थित बाबा सोमनाथ मन्दिर परिसर में अपने प्रवचन के दौरान कही। उन्होने कहा कि ‘‘दुख में सुमिरण सब करे पर सुख में करे न कोय, जो सुख में सुमिरण करे तो दुख काहे का होय‘‘। सुश्री किशोरी ने कहा कि जब हम सुख में प्रभु को याद करना प्रारंभ कर दें तो गोविन्द की कृपा से हम बड़े से बड़े दुख को सहजता से पार कर जायेंगे। जीवात्मा को हरिनाम के बिना अपने जीवन को नीरर्थक समझना चाहिए।
व्यक्ति को अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए हरिनाम की भक्ति अवश्य करनी चाहिए। उन्होने कहा कि भागवत भक्ति हमें कठिनाईयों, कष्टों, संकटों से लड़ने का सामर्थ्य देती है। भगवान के भक्त कठिनाई में फंस कर भी कभी अपने मार्ग से विचलित नही होते। ‘‘मुसीबत में शरीफों की शराफत कम नही होती, करो सोने के सौ टुकड़े तो कीमत कम नही होती‘‘। उन्होने कहा कि व्यक्ति को सदा सतकर्म करना चाहिए। बुरे कर्म करने से व्यक्ति राक्षसी वृति को धारण कर लेते हैं। दशासन रावण परम ज्ञानी होते हुए भी राक्षस कहलाया जिसका कारण यही था कि उसके कर्म अच्छे नही थे। उन्होने कहा कि व्यक्ति को जीवन में गलत कार्यो से बचना चाहिए। हमारे बुरे कर्म ही हमे समाज में नीचा दिखाती है।
समाज में यदि व्यक्ति का सम्मान, पद-प्रतिष्ठा छीन ली जाए और उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाए तो ऐसा प्राणी जीते जी शव के समान हो जाता है। इसके पूर्व मुख्य यजमान दयानिधि मिश्र उर्फ बबलु मिश्र एवं रंजु देवी ने व्यास पीठ का विधिवत पूजा अर्चना किया तत्पश्चात् प्रवचन प्रारंभ किया गया। इस मौके पर मन्दिर समिति के रंगनाथ पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, धरणीधर प्रसाद, अजय सिन्हा, मुन्ना तिवारी, नवल किशोर श्रीवास्तव, अभय सिन्हा, विजय मिश्र, रामाधार दुबे, सुमेर उपाध्याय, उमेश सिंह समेंत बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play