whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27171890
Loading...


मनुष्य में त्याग की होनी चाहिए, छीनने की नही: गुंजन किशोरी

location_on गढ़वा access_time 17-Oct-23, 06:36 PM visibility 666
Share



मनुष्य में त्याग की  होनी चाहिए, छीनने की नही: गुंजन किशोरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मनुष्य में त्याग की भावना होनी चाहिए, छीनने की नही। व्यक्ति जैसा कर्म करेगा वैसा फल पायेगा। उक्त बातें जिला मुख्यालय गढ़वा के सहिजना में दुर्गा पूजा के मौके पर बाबा सोमनाथ मन्दिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीए श्रीमद् भागवत कथा के दुसरे दिन संगीतमय कथा के दौरान कथा वचिका सुश्री गुंजन किशोरी ने अपने प्रवचन में कही। उन्होने कहा कि महाभारत की कहानी यह शिक्षा देती है कि हमे हमेशा अर्जुन की तरह त्याग की भावना रखनी चाहिए दुर्योधन की तरह छीनने की नही। उन्होने कहा ‘‘अरे हक छीनकर किसी का ना चैन पायेगा तू और देगा जबाब क्या जब परलोक जायेगा तू, क्यों भूलता जग में भगवान तू नही है, सबसे बड़ा जगत में बलवान तू नही है, अपने किये करम पर बस आंसू बहायेगा तू, देगा जबाव क्या जब परलोक जायेगा तू‘‘।
उन्होने कहा ‘‘कोई तन दुखी, कोई मन दुखी, कोई धन बिन रहे उदास, थोड़े-थोड़े सब दुखी, बस सुखी राम के दास। उन्होने कहा कि मानव को कलिकाल कलियुग में आकर माया के बंधनो से मुक्त होकर भगवान के श्री चरणो का स्मरण कर सत्य मार्ग, धर्म के पथ पर चलना चाहिए। क्योंकि दुनिया में माया (दौलत) से साधन खरीद सकते हैं किन्तु अंतरात्मा की शान्ति के लिए सुख-चैन नही। धन का बिस्तर मिल जाए पर नींद को तरसे नैन, कांटो पर सोकर किसी के मन को चैन। उन्होने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ही अमर कथा है। कथा वाचिका सुश्री गंुंजन ने कहा कि गृहस्थी रुपी गाड़ी के सच्चे ड्राईवर नारी होती हैं। नारी ही घर को स्वर्ग और नरक बनाती है। नारी से ही पति, भाई का लम्बी उम्र, बच्चांे का भविष्य और दो-दो कुलों की शान होती है।
इस मौके पर श्याम सुन्दर, राहुल राठौर, हरगोविन्द आदि ने विभिन्न वाद्य यन्त्रों पर संगत किया। वहीं पंडित सुगम जी ने कथा प्रारंभ होने के पूर्व पूजा अर्चना कराई मौके पर बाबा सोमनाथ मन्दिर युवा समिति के अध्यक्ष कृष्णकान्त सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, आनंद सिंह, विशाल सिंह, शिवम सिंह, शुभम सिन्हा, निखिल वर्मा, अभिषेक सिन्हा, राहुल तिवारी, रितिक सिंह, राजा तिवारी, रंजन यादव, टिंकु पाल, कुणाल कुमार, अभिषेक पांडेय, प्रियम मिश्रा, सूरज सिंह, सत्यम सिंह, अमन वर्मा आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play