गढ़वा :
गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के अशोक विहार स्थित एक निजी विद्यालय में एक शिक्षक ने बच्चों को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल पहुंच कर शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। घटना सोमवार की है। जानकारी के अनुसार निजी विद्यालय के शिक्षक पंकज कुमार प्रजापति दसवीं कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इस दौरान महापुरुषों के बारे में बच्चों से जानकारी ले रहे थे। इसी बीच छात्र आकाश कुमार ने महापुरुषों के बारे में शरारत करने लगा। शिक्षक शरारत करने पर बच्चों को डाटा उसके बाद भी वह नहीं माना। इसके बाद बच्चों को पिटाई कर दिया। उक्त बच्चा मामले की जानकारी अपने परिजन को दिया। इसके बाद परिजन विद्यालय पहुंचकर शिक्षक के साथ जमकर मारपीट किया।
Advertisement
और छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उसका इलाज चल रहा है।