बंशीधर नगर :
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने थाना के समीप से बीएसएनएल ऑफिस तक एनएच 75 के दोनो ओर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले लोगो के विरुद्ध श
सख्ती से अभियान चलाया। नप के अधिकारी ने सब्जी बाजार में अतिक्रमण करने वालो पर भी अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालो को खाली कराया। नगर पंचायत के द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान से अतिक्रमण करने वालो में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण अभियान देख भागने लगे। कार्यपालक पदाधिकारी ने सड़क के दोनो ओर अस्थाई अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध जेसीबी चलाकर साफ कराया। उन्होंने सड़क पर गिटी, बालू रखने वाले आधा दर्जन पर जुर्माना लगाया। उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा व होने वाले महायज्ञ को लेकर अतिक्रमण अभियान लगातार जारी रहेगा।
Advertisement
उन्होंने कहा की लगातार अतिक्रमण करने वालो पर शक्ति से खाली कराया जाएगा तथा इसके बाद वैसे लोगो के विरुद्ध चिन्हित कर प्राथमिकी भी दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा की अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध नापी कराकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, नप के नगर प्रबंधक रवि कुमार, प्राणय मंडीलवार, अंचल अमीन योगेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रदेव राम, शशिकांत शुक्ला सहित पुलिस बल के जवान, नगर पंचायत के कर्मी उपस्थित थे।