whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158761 readers visited
Loading...

Advertisement

पिस्टल के साथ आठ लोग गिरफ्तार , 4 पिस्टल 3 जिंदा गोली घटना में प्रयुक्त पल्सर बरामद

location_on गढ़वा access_time 16-Oct-23, 05:34 PM visibility 690
Share



पिस्टल के साथ आठ लोग गिरफ्तार , 4 पिस्टल 3 जिंदा गोली घटना में प्रयुक्त पल्सर बरामद


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से पिस्टल के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4 पिस्टल 3 जिंदा गोली घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाकल तीन मोबाइल बरामद किया है। उक्त जानकारी एसपी दीपक कुमार पांडे ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी है। उन्होंने बताया कि पहली घटना सहिजना में एक सीएसपी संचालक के साथ 11 अक्टूबर को 1 लाख लूट की है। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को सहिजना निवासी आशीष कुमार ने गढ़वा थाने में आवेदन देकर सहिजना में 1 लाख की लूट की जानकारी पुलिस को दिया था। सूचना के आलोक में गढ़वा एसडीपीओ अवध कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। लगातार छापेमारी की गई। उसी दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र के बाना गांव निवासी बाबू खान उर्फ सरवर आलम उर्फ बामड़ को हिरासत में लिया गया।
Advertisement
शक्ति से पूछताछ के दौरान उसके निशान देही पर दो अवैध रूप से रखे 2 देसी पिस्टल 315 बोर का दो जिंदा गोली दो खोखा को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त लूट में शामिल होने का स्वीकार किया। साथ ही घटना में शामिल सोनपुरवा निवासी रियाज अंसारी के बारे में भी जानकारी दिया। उसने पुलिस को बताया कि सोनपुरवा निवासी रियाज अंसारी ने ही यह जानकारी दिया था। की गणेश मॉल से सीएसपी संचालक आशीष कुमार नियमित रूप से पैसा लेकर घर जाता है। रियाज के जानकारी के बाद बाना गांव निवासी आमिर सुहानी उर्फ मुस्कान और कोटा गांव निवासी शाहबाज खान उक्त लोग ब्लू रंग के पल्सर मोटरसाइकिल लेकर तेनार पहुंचे। जहां आमिर सुहानी को वहीं खड़ा कर सरवर एवं शहबाज नदी पार कर सहिजना पहुंचे।
Advertisement
इस दौरान गणेश मॉल में अपना काम निपटा कर आशीष अपना घर पहुंच ही रहा था। की उक्त दोनों लोग मिलकर उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। उक्त घटना में रियाज अंसारी लगातार इंस्टाग्राम के माध्यम से उक्त तीनों को गतिविधि की सूचना दे रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में गढ़वा पुलिस ने छापेमारी के दौरान टंडवा निवासी सोनू सोनी एवं अंशु मालाकार के पास से एक पिस्तौल बरामद किया है। उक्त मामले में भी प्राथमिक की दर्ज किया गया है। उक्त सभी अभियुक्त को न्याय हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं डंडई पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया निवासी बसंत कुमार राम एवं पप्पू विश्वकर्मा के पास से एक देशी पिस्तौल एक रियल में कंपनी का मोबाइल एक रेडमी नोट कंपनी का मोबाइल दो सिम कार्ड एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि जरही गांव में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने जब दोनों को पड़कर तलाशी लिया तो उनके पास से एक पिस्तौल बरामद किया गया। प्रेस वार्ता में सीडीपीओ अवध कुमार यादव, थाना प्रभारी केके साहू, पुलिस अवर निरीक्षक सूर्य प्रकाश दुबे, राजेश मुंडा, श्रीकांत पासवान, इंद्र कुमार मंडल, अरुण प्रकाश बैठा, अमित कुमार सिंह, समेंदर कुमार सिंह, सूर्य भूषण सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play