whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27202269
Loading...


छप्पर तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई चोरी

location_on बड़गड़ access_time 30-Aug-20, 05:36 PM visibility 707
Share



छप्पर तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई चोरी


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ (गढ़वा) : बड़गड़ मेन बाजार स्थित पप्पू इलेकट्राॅनिक्स में शनिवार कि रात्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कि घटना को अंजाम दिया गया। चोर नगद सहित करीब साठ हजार रुपये के मोबाईल व अन्य सामान चुरा ले गये। घटना की सुचना दुकान के प्रोपराईटर राजु कुमार द्वारा बड़गड़ ओपी को दे दी गई है। घटना के संबंध में बताया गया कि चोरों ने छप्पर काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया । दुकानदार राजु ने बताया कि वे नित्य दिन की भांती शनिवार को दुकान बंद कर घर चले गये चोरी की घटना का पता उन्हें तब चला जब वे रविवार की सुबह दुकान खोलने आए। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके दुकान के अंदर लगे सीसी टीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया साथ ही उसका हार्ड डीस्क भी ले गये।
उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान में रखे बीस हजार रुपये नगद सहित मोबाईल व अन्य सामान भी चुरा ले गये। गौरतलब है कि करीब दो माह पुर्व भी बाजार में स्थित रवि मोबाईल सेंटर में इसी तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त मामले में अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है। बाजार क्षेत्र में इस तरह कि चोरी के बढ़ते वारदात से दुकानदारों में दहशत व्याप्त हो गया है। दुकानदार प्रकाश सोनी, घनश्याम सोनी, राजु रंजन, सुभाष प्रसाद आदि ने कहा कि बड़गड़ में पुलिस ओपी तो है लेकिन सिविल पुलिस के एक भी जवान का पोस्टिंग नहीं होने कारण बाजार में कभी भी गश्त नहीं किया जाता। जिस कारण चोरों का मनोबल बढा़ हुआ है। वे आराम से चोरी की घटना को अंजाम दे कर चलते बन रहे हैं। ग्रामीणों ने अविलंब बड़गड़ ओपी में सिविल पुलिस के तैनाती की मांग गढ़वा पुलिस अधिक्षक से किया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play