भवनाथपुर :
थाना प्रभारी रामेस्वर उपाध्या ने दसहरा पर्व शांति पूर्ण मनाने को लेकर लोंगो के द्वारा शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध कराने के शिकायत पर शुक्रवार को क्षेत्र भर्मण कर पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के बनसानी गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर आधा दर्जन घरों से अवैध रूप से महूवा शराब चुलाने वालों के विरुद्ध लगभग एक किंवटल महुआ जावा व शराब बनाने के उपकर को विनष्ट किया ।
इस दौरान शराब चुलाने वाले लोंगो को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है । प्रभारी रामेस्वर उपाध्याय ने बताया कि अवैध रूप से महूवा शराब बनाने वाले विभिन ग्रामीण क्षेत्र के गाँव में छापेमारी अभियान जारी रहेगा वैसे लोग सचेत हो जाऐ पकड़े जाने पर कानूनी करवाई की जायेगी ।