whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27209879
Loading...


एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा access_time 12-Oct-23, 06:57 PM visibility 730
Share



एक नज़र इधर भी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा दुर्गा पूजा से पूर्व पुलिस ने किया पूर्वा अभ्यास गढ़वा एसपी के निर्देश पर दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस लाइन में दंगा विरोधी का पूर्व अभ्यास का आयोजन डीएसपी संतोष कुमार सार्जेंट मेजर ओमप्रकाश ओमप्रकाश दास के नेतृत्व में किया गया इस दौरान पुलिस बल को विभिन्न तरह की जानकारियां दियागया जिसमें विधि विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने भीड़ को तीतर बीतर करने सहित अन्य तरह जानकारियां अभ्यास के माध्यम से दिया गया साथ ही जवानों को दंगाई को रोकने बेकाबू भिड़ से निपटने हेतु भीड़ रोधी उपकरण के कुशल संचालन की जानकारी जवानों को दी गई साथ ही घायल पुलिस जवानों को घटनास्थल से तत्काल उठाकर अस्पताल पहुंचने का भी पूर्व अभ्यास कराया गया।
दो माह का राशन नहीं मिलने पर आक्रोशित लाभुक मुखिया आवास का किया घेराव: प्रखंड क्षेत्र के मोरबे पंचायत के करकट्टा जनवितरण प्रणाली के दुकानदार को पदाधिकारीयों के लाख निर्देश के बावजूद भी अगस्त माह का राशन लाभुकों को नहीं दिया गया । जिससे सभी आक्रोशित लाभुकों के द्वारा पंचायत की मुखिया निर्मला देवी के आवास को गुरुवार को घेराव किया ।तथा अगस्त एवं सितंबर दोनों माह का राशन की मांग की गई, तो डीलर राजेश्वर राम के द्वारा पोटल नहीं खुलने सहित अन्य कई बहाना बनाकर मात्र एक ही माह का राशन देने लगे ,जिससे आक्रोशित लाभुकों के द्वारा राशन नहीं लिया गया। तथा दो माह का राशन लेने की जीत पर अड़े रहे,एवं अंतोगत्वा वे सभी अपनी पंचायत के मुखिया के यहां फरियाद लेकर उनके आवास पर गये ।
जहां पर मुखिया प्रतिनिधि ललन सिंह ने डीलर को बुलाकर शख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कोई बहाना नहीं चलेगा सभी लाभुकों को दोनों माह का राशन आपको हर हाल में देना होगा, चाहे जहां से दें।।बताते चलें कि 4सिंतबर को उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा आकांक्षी बलौक होने पर वे 4सिंतबर को प्रखंड के सभी बिभाग के कर्मचारीयों एवं पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर उन्हें ब्लॉक गेट से बाहर निकलते ही उक्त डीलर राजेश्वर राम के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में करकटा,मोरबे सहित अन्य गांव के लाभुकों के द्वारा अनिमियतता को ले उपायुक्त को घेराव आधा घंटा किया था,तथा उपायुक्त के द्वारा सभी को हर हाल में राशन मिलेगा, एवं बीडीओ नितेश भास्कर को कारवाई करनें का शख्त निर्देश भी दिया था ,तथा यही सभी डीलरों की अराजकता को देखते हुए सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता को मिला प्रखंड आपूर्ति का प्रभार से हटाते हुए बीडीओ नितेश भास्कर को यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
परन्तु उपायुक्त के निर्देश के बावजूद भी उक्त डीलर राजेश्वर राम पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ईधर इस संबंध बीडीओ सह एम ओ नितेश भास्कर ने बताया कि सितंबर माह में उक्त डीलर के द्वारा मात्र 35%ही राशन वितरण किया गया है।उस डीलर को स्पष्टीकरण दिया गया है तथा सभी डीलरो की समीक्षा बैठक में सुधार लाते हुए अगस्त एवं सितंबर दोनों माह का राशन देने का निर्देश दी गई थी।तथा उसे दोनों माह का राशन गोदाम से दिया गया है,आगे कारवाई की जाएगी।मुखिया आवास घेराव एवं दोनों माह का राशन की मांग करने वालों में: सुनिता देवी, रीता देवी, मीना देवी, ललिता देवी, सुशीला देवी, रेखा देवी, पूनम देवी,संगीता देवी, मोती राम, बुचन राम,बिसेश्वर साह,लाल जी प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, ममता देवी,सोनमती देवी सहित सैकड़ों लोगो का नाम शामिल है।
शिविर विधायक भानु प्रताप शाही के निर्देशानुसार भाजपा मंडल ईकाई के तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाया गया,जहाँ अरसली उतरी और चपरी पंचायतों में कुल 225 मरीजों की जाँच नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पूर्णेन्दु विमल के द्वारा की गई तथा जाँच के उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई,तथा जिन्हें ऑपरेशन की आवश्यकता है उन्हें मेराल स्थित रौशनी अस्पताल में बुलाया गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि सतीश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर पूर्णेन्दु विमल नेत्र विशेषज्ञ हैं जो राँची के आई कश्यप हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सहित अन्य अस्पतालों में अपनी सेवा प्रदान करते हैं ,जिनके द्वारा अपने क्षेत्र मेराल में ही हॉस्पिटल खोला गया है जहाँ एक बेहतर सुविधाओं के साथ सेवा दिया जाता है।
वैसे मरीज जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करते है जो ईलाज के लिए सामर्थ्यवान नहीं हैं उनका ईलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा,जिनके पास BPL कार्ड हो उनका भी निःशुल्क सेवा मिलेगा साथ ही जो परिवार में महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़े हो और समूह से लोन लिए हो उनके परिवार को भी उपरोक्त नेत्र अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी। मौके पर जिला स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रतिनिधि सतीश कुमार पाठक,अनिल चौबे, भानु गुप्ता स उपस्थित थे। पश्चिमी पंचायत के सामुदायिक भवन में गुरुवार को आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अथिति वीडियो जागो महतो प्रमुख दीपमाला कुमारी मुखिया राम सागर महतो उर्मिला देवी हरेंद्र चौधरी बीपीएम पिंकी सिंह आदि संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यकर्म को संबोधित करते हुए वीडियो जागो महतो ने कहा कि जेएसएलपीएस के द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है जिसमें महिलाओं को जोड़कर एक प्लेटफार्म देते हुए समूह के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है साथ ही बैंक द्वारा सीसीएल पैसा एवं जीएसएलपीएस द्वारा सीआईएफ से लेकर महिलाएं अपना रोजगार कर रही हैं जिससे अपने घर परिवार का पालन पोषण करने में काफी मदद साबित हो रहा है वीडियो ने कहा कि महिलाओं के द्वारा यह भी जागरूकता चलाई जाए जिससे समाज में दहेज लेना देना बंद हो जाए।
प्रमुख दीप माला ने कहा कि जीएसएलपीएस की महिलाएं बहुत ही लग्न एवं निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहीं हैं महिलाओं द्वारा नियमित बैठक करने से आर्थिक व सामाजिक सुधार किया जा सकता है जीएसएलपीएस के माध्यम से महिलाएं फूलों झानो आशीर्वाद योजना से जुड़कर अपना रोजगार को बढ़ा रही है वही झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा कि जीएसएलपीएस के महिलाएं समूह के माध्यम से सीसीएल के तहत लोन ले रही है समय अनुसार अपने लोन को जमा करें ताकि एनपीए होने से बच्चे भविष्य में बैंक से अन्य लाभ मिल सकेगा। वीडियो ने वार्षिक आमसभा में उपस्थित महिलाओं के बीच अच्छे कार्य के लिए पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में बीपीएम पिंकी सिंह धर्मेंद्र कुमार जिलानी अंसारी समीना खातून उषा कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play