whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28182610 readers visited
Loading...

Advertisement

केंद्र के तुगलकी फरमान से गुलामी की जिंदगी जीने को विवश होंगे ग्रामीण : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 12-Oct-23, 05:08 PM visibility 666
Share



केंद्र के तुगलकी फरमान से गुलामी की जिंदगी जीने को विवश होंगे ग्रामीण : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास स्थित सभागार में गुरूवार को कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री श्री ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन के रीढ़ होते हैं। जब तक कार्यकर्ता मजबूत, सजग एवं समर्पित नहीं होंगे तब तक बेहतर संगठन की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्हांने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यां को जनता को बतायें। साथ ही उन्हें इसका लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्हांने कहा कि प्रत्येक पंचायत में 10-10 चापाकल लगाया जाना है।
Advertisement
इसके लिए पंचायत कमिटी, मुखिया ग्रामीण जनता के साथ बैठक कर स्थल चयन करें। जनता जिस स्थान पर चाहेगी। वहीं पर चापाकल लगवायें। साथ ही डीलर की बेईमानी पर भी पैनी नजर रखें। ताकि जनता को पूरा लाभ मिल सके। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनता को यह अच्छी तरह से समझायें कि केंद्र सरकार जिस तरह से तुगलकी फरमान जारी कर रही है आने वाले समय में यदि किसी भी तरह भाजपा की सरकार बन गई तो ग्रामीणों को गुलामी भरी जिंदगी जीना पड़ेगा। उनका चलना, रहना, जीना सब मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग झूठ भी इतनी सफाई से बोलते हैं कि वह सच जैसा प्रतीत होता है। इस तरह का झूठ बोलने के लिए उनकी पार्टी में ट्रेनिंग दी जाती है। उनके पास झूठ को सच साबित करने वाले हजारां लोगां की टीम है।
Advertisement
मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार फूट डालो शासन करो की नीति अपनाती है। हिंदु, मुस्लिम की बात करती है। भाई-भाई को लड़ाती है। यह सब जानकारी ग्रामीणां को निश्चित रूप से दें। मंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति जिंदगी भर बालू चोरी किया, वह दूसरे पर बालू चोरी करने का आरोप लगाता है। जनता जिन्हें चुनकर जनप्रतिनिधि बनाती है। वे लोग जनता को ही पैरों तले रौंदते हैं। परंतु मैं जनता का सेवक हूं। जनता की अदालत पर मुझे पूरा भरोसा है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर, मुखिया शरीफ अंसारी, फुजैल अहमद, विकास सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, सचिव चंदा देवी, मेराल प्रमुख दीपमाला, कामेश्वर चौधरी, संजय चंद्रवंशी, नारद तिवारी, शहंशाह अंसारी, सुरेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play