मझिआंव :
नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के द्वारा बुधवार को औपचारिक बैठक की गई।जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे ।
जिसमें सभी से योगदान देने के बाद पहली बैठक बुलाकर सभी से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद विकास कार्य करने पर चर्चा की गई। जिसमें शहर को साफ सफाई रखने,तथा विकास योजनाओं को विस्तृत रूप से चर्चा की गई ।तथा नपं क्षेत्र में दशहरा पर्व में जगह- जगह पर जर्जर रोड एवं गड्ढों को दुरुस्त करने ,तथा नि वतॅमान वार्ड पार्षद विवेक सोनी के द्वारा बाजार समिति में मिट मछली की दुकानों को दशहरा पवॅ में बंद कराने क्यों कि उसी बाजार समिति में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है ।
इसके अलावे अन्य प्रस्ताव रखा ,जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया ।वही कार्य पालक पदाधिकारी के द्वारा सभी वार्डों से होल्डिंग टैक्स भरने के लिए शहर वासीयों को उत्साहित करनें की निर्देशक दी, ताकि नगर पंचायत को रेवेन्यू मिल,इसके अलावे कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, उपाध्यक्ष सुनिता देवी, वार्ड पार्षद विवेक सोनी,वीणा देवी , पावती कुंवर, सहित अन्य वार्ड पार्षद उपस्थित थे।