whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215947
Loading...


शांति निवास उच्च विद्यालय में कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को दिया गया श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 11-Oct-23, 05:35 PM visibility 662
Share



शांति निवास उच्च विद्यालय में कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को दिया गया श्रद्धांजलि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित शांति निवास उच्च विद्यालय में कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन पर विद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एक शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर रोशना ने कार्डिनल टोप्पो के जीवन का विस्तार सार सुनाया। उन्होंने बताया कि कार्डिनल टोप्पो का जन्म 15 अक्टूबर 1939 को गुमला जिले में हुआ था। कार्डिनल टोप्पो ने शिक्षा के साथ-साथ अपने पुरोहिताही जीवन में आगे बढ़े और मानव सेवा में सुशोभित रहे। वे 1978 से 1984 तक धर्म अध्यक्ष पद को संभाले, 1985 से 2018 तक मुख्य धर्म अध्यक्ष के पद को संभाले और 2019 से अब तक कार्डिनल के पद पर रहे। लेकिन इसी कार्यकाल के दौरान 4 अक्टूबर 2023 को उनका निधन हो गया।
प्राचार्य सिस्टर रोशमा ने बताया कि कार्डिनल टोप्पो वृद्धावस्था में थे और विगत तीन महीने से बीमार चल रहे थे, जो लेवेन्स हॉस्पिटल मंडार रांची में भर्ती थे। 4 अक्टूबर को उन्होंने इसी अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज, उनके पार्थिव शरीर को रांची के लोवर बाजार सेंट मैरी कैथेड्रल पुरलिया रोड में दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिस्टर रोशना ने बताया कि कार्डिनल टोप्पो ने शिक्षा के क्षेत्र में, समाज सेवा के क्षेत्र में, रोगियों की सेवा में, अनाथालय के बच्चों की सेवा, और जेल में कैदियों की सेवा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्डिनल टोप्पो का सरल जीवन, उच्च विचार, और महानता के कारण हमेशा एकता का संदेश दिया। आज दुख की घड़ी में शांति निवास उच्च विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ, और छात्र-छात्राओ ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्डिनल टोप्पो की महानता और सेवा भावना का यह समारोह उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को याद दिलाने का एक मौका था। उनके जीवन के उदाहरण को याद करते हुए, विद्यालय परिवार ने उनके द्वारा स्थापित की गई एकता और मानव सेवा के मूल सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्डिनल टोप्पो की यादें और उनके कार्यों के माध्यम से उनका योगदान आज भी सभी के दिलों में बसा हुआ है और वे उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिए हुए हैं। यह एक गौरवपूर्ण और सजीव स्मृति समारोह था, जिसमें कार्डिनल टोप्पो की यादें और उनके योगदान को समर्पित किया गया।इस श्रद्धांजलि अर्पण समारोह में शामिल होने वालों की सूची में प्राचार्य सिस्टर रोशना, सचिव सिस्टर लिंडा, अमिता केरकेट्टा, स्वाति तिगा, रविन्द्र खालको, सुष्मिता मिंज, अमिता मिंज, रानी एम, सिकंदर खान, रामविनय, अलख पांडेय, प्रेम कुमार, प्रिंस पांडेय, और अन्य लोग शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play