whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221047
Loading...


मझिआंव में पिस कमेटी की बैठक में दिया गया निर्देश

location_on मझिआंव access_time 10-Oct-23, 06:30 PM visibility 677
Share



मझिआंव में पिस कमेटी की बैठक में दिया गया निर्देश


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : दुर्गा पुजा को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पिस कमेटी की बैठक बीडीओ की अध्यक्षता में की गई।जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर एवं सीओ के द्वारा सभी पुजा स्थल कमेटियों को अपने -अपनें कमेटी का गठित कमेटी मेंबरों का मोबाइल नंबर प्रशासन को देने का निर्देश दी गई। साथ ही इंस्पेक्टर ने शोशल मिडिया पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया, एवं महिला पुलिस की भी ब्यवस्था की जाएगी।तथा बोदरा, मझिगांवा, रामपुर, सोनपुरवा, खरसोता ,मुखदेव हाई स्कूल शिव मंदिर के समिप तलशबरिया पुजा स्थल सहित अन्य शामिल है।साथ ही मुखदेव हाई स्कूल पुजा पंडाल से लेकर मेन रोड काफी जजर्र है उसे दुरुस्त करने की मांग पुजा कमेटी अध्यक्ष ब्रजेश पांडेय ने की।
वही नपं क्षेत्र के गहीड़ी वार्ड नंबर 4 में पीसीसी संकीर्ण होंने से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता,उसे दुरुस्त करने की मांग की,वही नपं के ब्लौक रोड में दुर्गा मंदिर के पिछे काफी कचड़ा है उसे दुरुस्त करने की मांग संजय कमलापुरी ने की, एवं पुजा स्थलों पर भक्ति जागरण,रामलीला का आयोजन किया जाना है,जिसमें पुलिस प्रशासन की आवश्यकता बताई गई।तथा शराब बनाने एवं शराबियों पर प्रतिबंध लगाने की विशेष रुप से की ।वही थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया कि अवैध रूप से शराब पर लगातार छापामारी की जा रही है ,उसमें आप सभी की सहयोग अपेक्षित है।सोसल मिडिया पर भ्रामिक न फैलाने ,कोई भी अप्रिय घटना की सूचना पुलिस को तुरंत खबर करें।
डीजे साउण्ड पर दायरे में ही बजाने की बात कही।मूर्ति विसर्जन के दिन बच्चे गहरे पानी से बचें एवं गोताखोरों की ब्यवस्था कराने की बात कही। सीसीटीवी कैमरा संभव हो तो लगाने की बात कही, तथा असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।वही बीडीओ नितेश भास्कर ने सभी श्रद्धालुओ ,पुजा पंडालों में शांति पूर्ण रूप से पवॅ मनाने की बात कही।जिपस धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अमरुदीन खां,अशोक कमलापुरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपना -अपना मन्यतब्य देकर शांति पूर्वक यह पर्व मनाने की अपील की।इस मौके पर बीडीओ नितेश भास्कर,सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता, कार्य पालक पदाधिकारी शैलेश कुमार,पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित,निर्वतमान नपं अध्यक्ष शोभा जायसवाल,मारूति नंदन सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी, मुखिया महताब आलम ,इबरार खां,इंतखाब खां,बिडीसी अभिमन्यु सिंह, राम गहन पासवान, उपेंद्र रवी,विवेक सोनी ,गरीबा राम , मुखिया प्रतिनिधि विजय राम ,रमेश कुमार पासवान,मिनू दुबे, सहित काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play