whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222032
Loading...


शांति समिति की बैठक में पूजा पंडाल के कमिटियों और लोगों से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न करने की किया गया अपील

location_on भवनाथपुर access_time 10-Oct-23, 06:18 PM visibility 658
Share



शांति समिति की बैठक में पूजा पंडाल के कमिटियों और लोगों से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण  संपन्न करने की किया गया अपील


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : थाना परिसर में मंगलवार को दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ रामाशंकर श्रीवास्तव ने की। बैठक मे अधिकारियों ने सभी पूजा पंडाल के कमिटियों और लोगों से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण से संपन्न करने की अपील की। बैठक में सीओ रमाशंकर श्रीवास्तव ने लोगो से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किया। पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार ने उपस्थित पूजा कमिटी के सदस्यों से सरकार के गाईड लाईन के अनुसार पूजा मनाने की अपील की तथा उन्होंने सभी पूजा पंडालो में अश्लील गाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी पूजा कमिटी अपने अपने वालिंटियर को कार्ड निर्गत करें तथा नवरात्र पर्व के दौरान किसी प्रकार के अपवाहो पर ध्यान नही दे।
कहा कि किसी प्रकार की भ्रामक खबर मिलने पर तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दे। वहीँ थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक का पोस्ट को शेयर न करें जिससे कि विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो सके। कहा कि विर्सजन के दौरान डीजे पर अश्लील गाने नहीं बजायेंगे और शाम 6 बजे तक मूर्ति विर्सजन करने का सख्त निर्देश दिया। कहां शरारती तत्व पर पुलिस की पेनी नजर रहेगी, किसी प्रकार की आप पर ध्यान नहीं देने कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।बैठक में प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा कमिटी के लोगों ने भाग लिया तथा कमिटि के लोगों ने अपनी अपनी बातें एवं समस्या को लिखित रूप में रखा।
बैठक में एसआई विजय शंकर राय, एएसआई अभिमन्यु सिंह, प्रभु मेहता, मुनेश्वर राम विरोधी, फिलिप टोपनो, प्रमुख शोभा देवी, सीआई विभूति नारायण सिंह, पूर्व 20सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोना किशोर, चपरी मुखिया शैलेश चौबे, सिंदुरिया मुखिया नंदलाल पाठक, भवनाथपुर मुखिया बेबी देवी, अनिल चौबे, धनंजय साह, राजेश्वर पासवान, बीडीसी चंदन, शकील अहमद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, राजमोहन यादव, अख्तर अंसारी, निरंजन पाठक, शंभू सेठ, पप्पू पासवान, विजय सिंह, वेद प्रकाश आर्य, जमरूद्दीन अंसारी, रहीम अंसारी,रवि पाल, संतोष चंद्रवंशी, सुनील यादव, माखन राम, सरजू राम, जनक राम सहित लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play